Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gorakhpur

बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी

14 Nov 2026, 04:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी - GORAKHPUR, उत्तर प्रदेश

बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी
थाना प्रभारी संदीप कुमार ने सुनीं लोगों की समस्याएं, निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
बेलघाट, गोरखपुर। बेलघाट थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी संदीप कुमार के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। समाधान दिवस में सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित सामने आए।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी संदीप कुमार ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का उचित जांच-पड़ताल के बाद न्यायसंगत समाधान कराया जाएगा।

साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय बनाकर शिकायतों का निस्तारण करने पर जोर दिया। इस अवसर पर राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, उपनिरीक्षक, महिला पुलिसकर्मी सहित बेलघाट थाने की पुलिस टीम मौजूद रही।

समाधान दिवस के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के सामने रखने का अवसर मिला।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जनजातीय गौरव दिवस पर मैहर में जिला स्तरीय आयोजन, रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा एकलव्य विद्यालय
Maihar15 Nov

जनजातीय गौरव दिवस पर मैहर में जिला स्तरीय आयोजन, रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा एकलव्य विद्यालय

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को मैहर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में जिला स्तरीय…

पूरी खबर पढ़ें →
देश का नक्सलवाद के दंश से मुक्त होना, हमारी बड़ी उपलब्धि आज भारत अपने इतिहास, विरासत और जननायकों को स्वदेशी स्वाभिमान के साथ कर रहा है याद
आधा गिलास पानी अभियान’ को मिल रहा समाज संगठनों, होटल व्यवसाइयों और शैक्षणिक संस्थाओं का व्यापक समर्थन; 16 नवंबर को बाड़कुआँ में बनेगा विश्व रिकॉर्ड
Jhabua15 Nov

आधा गिलास पानी अभियान’ को मिल रहा समाज संगठनों, होटल व्यवसाइयों और शैक्षणिक संस्थाओं का व्यापक समर्थन; 16 नवंबर को बाड़कुआँ में बनेगा विश्व रिकॉर्ड

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता: मोहम्मद जैद- झाबुआ। जल संरक्षण की दिशा में शारदा समूह (झाबुआ)…

पूरी खबर पढ़ें →
बसना धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ किसानों में उत्साह, 15 नवंबर से शुरू हुई क्षेत्र के अन्नदाताओं में खुशी की लहर
Mahasamund15 Nov

बसना धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ किसानों में उत्साह, 15 नवंबर से शुरू हुई क्षेत्र के अन्नदाताओं में खुशी की लहर

रिपोर्टर - हेमन्त तांडी, बसना महासमुंद छत्तीसगढ़ *बसना / महासमुंद।* छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी धान खरीदी योजना के…

पूरी खबर पढ़ें →
लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना में सपरिवार छठ की पूजा
Mahrajganj15 Nov

लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना में सपरिवार छठ की पूजा

पटना में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सपरिवार दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य पटना /बिहार। लोक आस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!