Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mirzapur

12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या:मिर्जापुर में 60 लाख में जमीन बेची तो मांगी 30 लाख की फिरौती; आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार

12 Nov 2026, 03:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या:मिर्जापुर में 60 लाख में जमीन बेची तो मांगी 30 लाख की फिरौती; आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार - मिर्ज़ापुर, उत्तर प्रदेश

विंध्याचल थाना क्षेत्र में 12 साल के एक बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 30 लाख रुपये की फिरौती के लालच में बच्चे को अगवा किया और उसकी हत्या कर दी।

मिर्जापुर में 30 लाख रुपए की फिरौती के लिए 12 वर्षीय प्रिंस बिंद की हत्या कर दी गई। अपहरण के बाद आरोपी ने बच्चे को कुशियरा जंगल में ले जाकर गला दबाकर मार डाला और शव छिपा दिया।

बुधवार को शव ठिकाने लगाने पहुंचे आरोपी पिंटू उर्फ शैलेंद्र की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी।

उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से प्रिंस का शव बरामद किया।

मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्चे के पिता केशव बिंद की ओर से 60 लाख रुपए में जमीन बेचे जाने की जानकारी मिलने के बाद अपहरण की योजना बनाई थी।

बाइक सिखाने के बहाने बच्चे को ले गया था आरोपी
केशव बिंद की महाशक्ति इंटर कॉलेज के पास मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर चाय-पान की दुकान है। उनका बेटा प्रिंस 9 नवंबर की शाम करीब चार बजे दुकान पर मौजूद था।

इसी दौरान परसिया कामापुर निवासी पिंटू उर्फ शैलेंद्र उसे बाइक चलाना सिखाने और घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। प्रिंस बिहसड़ा कला गांव के आईएसएस पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी करीब एक सप्ताह से दुकान पर आ रहा था और परिवार के लोगों से परिचित हो गया था। इसी दौरान उसे पता चला कि केशव ने करीब 15 दिन पहले 60 लाख रुपए में जमीन बेची है।

बच्चे को ले जाने के बाद आरोपी ने परिवार से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी। अपहरण की शिकायत पर बनाई गईं तीन टीमें
प्रिंस के घर नहीं लौटने पर पिता ने 10 नवंबर को विंध्याचल थाने में शिकायत दी।

पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बच्चे की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कीं।

जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की। पूछताछ में पिंटू ने बताया कि बच्चे को अपने साथ ले जाने के करीब दो घंटे बाद सोमवार शाम 6:30 बजे कुशियरा जंगल में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।

इसके बाद शव को वहीं छिपा दिया था। चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लालगंज की तरफ से आ रहा है।

इस पर विंध्याचल थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह के नेतृत्व में गैपुरा और अष्टभुजा चौकी की पुलिस टीम ने गैपुरा-विजयपुर से लालगंज जाने वाले मार्ग पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया।

वह बाइक लेकर कुशियरा जंगल की तरफ मुड़ गया और कुछ दूर जाकर मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

आरोपी की निशानदेही पर जंगल से प्रिंस का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिर्जापुर और रायबरेली में दर्ज हैं 17 मुकदमे पुलिस के मुताबिक, पिंटू उर्फ शैलेंद्र के खिलाफ मिर्जापुर और रायबरेली के विभिन्न थानों में कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।

उसके खिलाफ विंध्याचल थाने में वर्ष 2014 में हत्या, साक्ष्य छिपाने और आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा प्रयागराज के हंडिया थाने में वर्ष 2020 में हत्या, अपहरण और साक्ष्य मिटाने का मामला भी दर्ज है।

पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर में साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता कार्यक्रम, आशा मॉडर्न स्कूल में छात्रों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके
Saharanpur12 Nov

सहारनपुर में साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता कार्यक्रम, आशा मॉडर्न स्कूल में छात्रों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके

🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता कार्यक्रम, आशा मॉडर्न स्कूल में छात्रों…

पूरी खबर पढ़ें →
मिर्जापुर में तीसरी रेल-लाइन के निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी:डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद, सात का रूट बदला
Mirzapur12 Nov

मिर्जापुर में तीसरी रेल-लाइन के निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी:डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद, सात का रूट बदला

मिर्जापुर में रेलवे स्टेशन और झिंगुरा रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण के दौरान मंगलवार शाम…

पूरी खबर पढ़ें →
राजकीय मुत्सद्देगिरीचा सर्वोच्च आविष्कार; सुजय विखे जिल्हा बँकेच्या अध्यक्षपदी!
Ahmednagar12 Nov

राजकीय मुत्सद्देगिरीचा सर्वोच्च आविष्कार; सुजय विखे जिल्हा बँकेच्या अध्यक्षपदी!

विखे-थोरात-गडाख-राम शिंदे यांना एकाच व्यासपीठावर आणण्यात सुजय विखेंची खेळी यशस्वी; जिल्हा बँकेच्या अध्यक्षपदी एकमताने निवड, उपाध्यक्षपदी रणजितसिंह देशमुख…

पूरी खबर पढ़ें →
मिर्जापुर चुनार थाना क्षेत्र के जलालपुर माफी (कैलहट) गांव की चार युवतियां 10 नवंबर 2026 की दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं
Mirzapur12 Nov

मिर्जापुर चुनार थाना क्षेत्र के जलालपुर माफी (कैलहट) गांव की चार युवतियां 10 नवंबर 2026 की दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं

मिर्जापुर में चुनार क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव की चार युवतियां मंगलवार सुबह घर से बाजार जाने की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!