Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jind

निवेश के नाम पर लाखों रुपए कि साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

12 Nov 2026, 08:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
निवेश के नाम पर लाखों रुपए कि साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार - JIND, हरियाणा

निवेश के नाम पर लाखों रुपए कि साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जींद श्रीमती उपासना आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जींद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना साइबर क्राइम जींद की पुलिस टीम ने निवेश के नाम पर 9,66,385 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 15 हजार रुपये सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज वासी श्याम नगर, जिला कोटा (राजस्थान) के रूप में हुई है ।

थाना साइबर क्राइम जींद के प्रभारी उप.नि. जगदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायकर्ता पवन वासी मालवी रोड, जुलाना ने थाना साईबर क्राईम जींद में अपनी शिकायत में बताया कि उसने यूट्यूब पर निवेश से संबंधित एक विज्ञापन देखा, जिसमें निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का प्रलोभन दिया गया । विज्ञापन में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद उसने संबंधित प्लेटफॉर्म पर अपना पंजीकरण करवाया तथा शुरुआत में 22,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए । कुछ समय बाद उसके पास गणेश नाम के व्यक्ति का फोन आया ओर बताया और स्वयं को निवेश संबंधी सेवाएं देने वाली संस्था से जुड़ा हुआ बताया ।

आरोपी ने शिकायतकर्ता को भरोसा दिलाया कि निवेश पर प्रतिदिन लाभ मिलेगा और रकम निकालने की सुविधा भी रहेगी । इसके बाद उन्होने अलग-अलग बैंक खातों में निवेश एवं अन्य शुल्क के नाम पर उससे लगातार धनराशि जमा करवानी शुरू कर दी । उस प्रकार उसने अलग-अलग बैंक खातो में कुल 9,66,385 रुपये जमा करवांए । कुछ समय बाद जब उसने निवेश की गई रकम को वापिस मांगा तो वे टाल-मटोल करते रहे जिसे उसे धौका धडी का अहसास हुआ जिसकी शिकायत के आधार पर थाना साईबर क्राईम जींद में धारा 318(4), 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया ।

तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पंकज वासी श्याम नगर, जिला कोटा (राजस्थान) को 15 हजार रुपये सहित नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । *गौरतलब है कि आऱोपी के खाता में 2 लाख रुपये पहले ही होल़्ड करवांए जा चूके है* ।

आरोपी के खिलाफ आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।

जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया एवं यूट्यूब पर दिखाए जाने वाले निवेश संबंधी आकर्षक विज्ञापनों पर आंख बंद करके विश्वास न करें । कम समय में अधिक मुनाफा देने का लालच देने वाली योजनाओं से सावधान रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर न करें। निवेश करने से पहले संबंधित संस्था एवं प्लेटफॉर्म की वैधता की जांच अवश्य करें । SEBI के नाम का इस्तेमाल करने वाले प्रत्येक विज्ञापन या कॉल को वास्तविक न मानें।
यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं । समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को फ्रीज करवाने की संभावना बढ़ जाती है ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मानोरा पोलिसांचा दणका! अवघ्या २४ तासांत सोन्या-चांदीच्या दागिन्यांच्या चोरीचा छडा; पुतण्यालाच अटक! शेतात तुराट्याच्या गंजीजवळ जमिनीत पुरून ठेवले होते चोरीचे दागिने; मानोरा पोलिसां
Washim13 Nov

मानोरा पोलिसांचा दणका! अवघ्या २४ तासांत सोन्या-चांदीच्या दागिन्यांच्या चोरीचा छडा; पुतण्यालाच अटक! शेतात तुराट्याच्या गंजीजवळ जमिनीत पुरून ठेवले होते चोरीचे दागिने; मानोरा पोलिसां

मानोरा पोलिसांचा दणका! अवघ्या २४ तासांत सोन्या-चांदीच्या दागिन्यांच्या चोरीचा छडा; पुतण्यालाच अटक! शेतात तुराट्याच्या गंजीजवळ जमिनीत पुरून ठेवले…

पूरी खबर पढ़ें →
आगरा में छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई टीचर की हत्याः बोली- अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर रहे थे, गला काटकर ब्लैकबोर्ड पर लिखा- रेपिस्ट
नागपूरमध्ये शिक्षक दाम्पत्याचा दुर्दैवी मृत्यू
Nagpur13 Nov

नागपूरमध्ये शिक्षक दाम्पत्याचा दुर्दैवी मृत्यू

नागपूरमध्ये शिक्षक दाम्पत्याचा दुर्दैवी मृत्यू; दिवाळीच्या दिवशी घडलेल्या घटनेने परिसरात खळबळ! नागपूर : दिवाळीच्या सणादरम्यान नागपूर शहरातील बेसा…

पूरी खबर पढ़ें →
सोनभद्र में CSC ID के दुरुपयोग से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
Sonbhadra13 Nov

सोनभद्र में CSC ID के दुरुपयोग से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र में CSC ID के दुरुपयोग से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार सोनभद्र।…

पूरी खबर पढ़ें →
समस्तीपुर: पानी की बोतल में पेशाब करने को लेकर हुआ विवाद, नशा मुक्ति केंद्र के मैनेजर की बेरहमी से हत्या; CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात!
Darbhanga13 Nov

समस्तीपुर: पानी की बोतल में पेशाब करने को लेकर हुआ विवाद, नशा मुक्ति केंद्र के मैनेजर की बेरहमी से हत्या; CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात!

समस्तीपुर: पानी की बोतल में पेशाब करने को लेकर हुआ विवाद, नशा मुक्ति केंद्र के मैनेजर की बेरहमी…

पूरी खबर पढ़ें →
बाल दिवस पर सुरक्षा का पाठ: SDRF ने बच्चों को सिखाए आपदा से निपटने के गुर, पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराध व नशे के खतरों से किया आगाह
Rewari13 Nov

बाल दिवस पर सुरक्षा का पाठ: SDRF ने बच्चों को सिखाए आपदा से निपटने के गुर, पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराध व नशे के खतरों से किया आगाह

रेवाड़ी( सुरेश सिहाग )बाल दिवस के अवसर पर शहीद दीनदयाल सीएम मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!