*कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिलेगी ₹13,839 प्रति एकड़ सहायता, किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम*: भवानी यादव
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर :- एसकुमार साहू जिला ब्यूरो धमतरी मो. नं. 9131340270
धान उत्पादक किसानों को मिलेगा सीधा लाभ, आधार लिंक बैंक खाते में DBT के माध्यम से पहुंचेगी राशि
मगरलोड।
छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए कृषक उन्नति योजना के नवीन दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। योजना के तहत पात्र धान उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार का यह निर्णय किसानों को खेती की लागत से राहत देने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भवानी यादव ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कृषक उन्नति योजना किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे प्रदेश के अन्नदाताओं को आर्थिक संबल मिलेगा और खेती-किसानी को लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार खरीफ 2026 में बोए गए धान के ऐसे रकबे पर सहायता मिलेगी, जिसके धान का उपार्जन मार्कफेड अथवा बीज निगम द्वारा किया गया है। पात्रता के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीयन, एग्रीस्टैक में किसान का पंजीयन तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) में बोए गए रकबे का सत्यापन अनिवार्य है।
योजना के अंतर्गत निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर तथा केंद्र सरकार द्वारा घोषित 2441 रुपये प्रति क्विंटल के कॉमन ग्रेड धान के समर्थन मूल्य के अंतर के आधार पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ की गणना से 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि निर्धारित की गई है।
यह राशि पात्र किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से भुगतान की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपना पंजीयन, एग्रीस्टैक विवरण एवं बैंक खाते की आधार लिंक स्थिति सुनिश्चित करें, ताकि योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
भवानी यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की मेहनत का सम्मान करते हुए कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और अन्नदाताओं की आय में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है। कृषक उन्नति योजना छत्तीसगढ़ के किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 162 इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले, चुनाव से पहले जारी हुआ तबादला आदेश विधानसभा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsछत्तीसगढ प्रदेश सरकार नें प्रदेश के धान उत्पादक किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है, प्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →
आज आम आदमी पार्टी ने विधान सभा 2027 की लिस्ट जारी कर दी है जिला रिपोर्टर पठानकोट परवीन…
पूरी खबर पढ़ें →
एसकुमार साहू धमतरी मो नं. 9131340270 *लॉटरी पद्धति से संपन्न हुई आरक्षण की प्रक्रिया* धमतरी, 12 नवंबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
नवा रायपुर, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के ग्यारहवें सत्र की तिथियों की घोषणा कर दी…
पूरी खबर पढ़ें →
मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह अपनी बेटी शिवांगी की शादी का निमंत्रण देने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।