काली पूजा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, भागलपुर के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), भागलपुर के द्वारा लगातार विधि-व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम
इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों द्वारा विसर्जन मार्गों एवं घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए प्रतिनियुक्त पुलिस बल को पूरी सतर्कता, मुस्तैदी एवं तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
भागलपुर पुलिस द्वारा काली पूजा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। साथ ही आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से शांति, सद्भाव एवं आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की जाती है।
Bihar Police
#BhagalpurPolice
#HainTaiyarHum
#वरीय_पुलिस_अधीक्षक
Bhagalpur District Administration
Home Department, Govt. of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar