छठ पूजा से पहले एक्शन में डीएम, घाटों की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भभुआ (कैमूर)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने घाटों पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, कैमूर ने राजेंद्र सरोवर, कंचन नगर घाट एवं पूरब पोखरा सहित जिले के विभिन्न प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग कराने, खतरनाक एवं गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा संकेतक लगाने तथा महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई के साथ छठ महापर्व के दौरान 24 घंटे सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रमुख घाटों पर पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं गोताखोरों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी तथा भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा, प्राथमिक उपचार एवं पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को सुगम और सुरक्षित बनाने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग को भी घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की जांच कर सुरक्षा के सभी जरूरी उपाय करने को कहा गया।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsभागलपुर में छठ की खुशियां बांटने पहुंचे DM और SSP, दलित बस्ती के बच्चों के बीच बांटे दीप…
पूरी खबर पढ़ें →
गुमशुदा की तलाश -15 वर्षीय किशोर योगेन्द्र की गुमशुदगी से क्षेत्र में चिंता, तलाश में जुटे परिजन बेवर…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर/जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन मे अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार एवं सचिव अनन्या साह…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर के विकास का नाथनगर अंतर्गत मुखलिसपुर में दीपावली के बाद माता लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन से…
पूरी खबर पढ़ें →
नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने वर्चुअल माध्यम से की 12 लाख रुपये की घोषणा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा…
पूरी खबर पढ़ें →
बरही अग्निकांड का आक्रोश सड़कों पर उतरा, इस्तीफे की मांग को लेकर बरही बंद; नगर परिषद अध्यक्ष के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।