Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

बरही अग्निकांड का आक्रोश सड़कों पर उतरा, इस्तीफे की मांग को लेकर बरही बंद; नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन पुराने बस स्टैंड के कमानिया गेट से निकली विरोध रैली, तालाब होते हुए न

13 Nov 2026, 10:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बरही अग्निकांड का आक्रोश सड़कों पर उतरा, इस्तीफे की मांग को लेकर बरही बंद; नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन पुराने बस स्टैंड के कमानिया गेट से निकली विरोध रैली, तालाब होते हुए न - कटनी, मध्य प्रदेश

बरही अग्निकांड का आक्रोश सड़कों पर उतरा, इस्तीफे की मांग को लेकर बरही बंद; नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन
पुराने बस स्टैंड के कमानिया गेट से निकली विरोध रैली, तालाब होते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी; एसडीएम का करते रहे इंतजार, आखिरकार तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बरही/कटनी। बरही के भीषण अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत के बाद नगरवासियों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। घटना के विरोध में बरही बंद का आह्वान किया गया, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और प्रतिष्ठित व्यापारियों का समर्थन मिला। बाजार बंद रहा और बड़ी संख्या में लोग नगर परिषद अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए।

गुरुवार को पुराने बस स्टैंड स्थित कमानिया गेट से विरोध मार्च शुरू हुआ। प्रदर्शनकारी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तालाब के रास्ते लगभग दोपहर 1:30 बजे नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। यहां सभी ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी हुई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छह लोगों की मौत जैसी हृदयविदारक घटना के बाद केवल शोक संवेदना और आश्वासन पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि जिम्मेदारों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

फायर ब्रिगेड की बदहाली पर उठे गंभीर सवाल
धरना-प्रदर्शन के दौरान सबसे बड़ा सवाल नगर की अग्निशमन व्यवस्था को लेकर उठा। प्रदर्शनकारियों ने सवाल किया कि फायर ब्रिगेड को समय रहते दुरुस्त क्यों नहीं कराया गया? आपातकालीन स्थिति में दमकल व्यवस्था की क्या भूमिका रही? प्रशासनिक प्रतिक्रिया में देरी क्यों हुई? इसके अलावा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही और पूरे घटनाक्रम की मजिस्ट्रियल जांच कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

छह पार्षदों के इस्तीफे के बाद अध्यक्ष पर भी दबाव
प्रदर्शन में नगर परिषद के छह पार्षदों के इस्तीफे का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष से भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। उनका कहना था कि इतनी बड़ी त्रासदी के बाद नगर की व्यवस्थाओं और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों की जवाबदेही तय होना आवश्यक है।

एसडीएम का करते रहे इंतजार, आखिरकार तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने के लिए एसडीएम का इंतजार करते रहे। काफी देर तक एसडीएम के मौके पर पहुंचने की प्रतीक्षा की गई, लेकिन उनके नहीं पहुंचने पर अंततः बरही तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से अग्निकांड की निष्पक्ष मजिस्ट्रियल जांच, फायर ब्रिगेड की बदहाल व्यवस्था की जिम्मेदारी तय करने, प्रशासनिक लापरवाही की जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग भी दोहराई गई।

नारेबाजी से गूंजा बरही, पुलिस रही मुस्तैद
प्रदर्शन के दौरान प्रशासन मुर्दाबाद, थाना प्रभारी अरविंद कुमार चौबे मुर्दाबाद, विधायक संजय पाठक मुर्दाबाद और पीयूष अग्रवाल के खिलाफ भी नारे लगाए गए। लोगों में घटना को लेकर भारी नाराजगी और आक्रोश देखने को मिला। स्थिति को नियंत्रित रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। हालांकि पूरा धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

छह मौतों के बाद अब जवाबदेही की मांग
बरही अग्निकांड ने सिर्फ छह जिंदगियां ही नहीं छीनीं, बल्कि नगर की आपातकालीन व्यवस्थाओं और प्रशासनिक तैयारियों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब नगरवासी केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहते हैं। सवाल यह है कि क्या इस दर्दनाक हादसे के बाद जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होगी? क्या फायर ब्रिगेड व्यवस्था में सुधार होगा? और क्या नगर परिषद अध्यक्ष इस्तीफे की मांग पर कोई निर्णय लेंगे?

बरही की सड़कों पर उमड़ा जनआक्रोश साफ संकेत दे रहा है कि अग्निकांड का मामला अभी शांत होने वाला नहीं है। अब सबकी निगाहें प्रशासन की कार्रवाई और नगर परिषद के अगले कदम पर टिकी हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि संतकबीर नगर में एन आई एक्ट 21 नवंबर एवं वाहन चालान 28 नवंबर 2026 के वादों हेतु आयोजित होगा विशेष लोक अदालन
Sant Kabir Nagar13 Nov

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि संतकबीर नगर में एन आई एक्ट 21 नवंबर एवं वाहन चालान 28 नवंबर 2026 के वादों हेतु आयोजित होगा विशेष लोक अदालन

संतकबीर नगर/जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन मे अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार एवं सचिव अनन्या साह…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि मुखलिसपुर में माता रानी की आरती के बाद हुआ विशाल भंडारा चौकी इंचार्ज मुखलिसपुर जय हिंद भारती के मौजूदगी में भंडारे की एक दिन बाद मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम
धमतरी /नगरी – कुंभकार समाज को सामुदायिक भवन की सौगात, 12 लाख की सहायता और 5 डिसमिल जमीन देने की घोषणा
Dhamtari13 Nov

धमतरी /नगरी – कुंभकार समाज को सामुदायिक भवन की सौगात, 12 लाख की सहायता और 5 डिसमिल जमीन देने की घोषणा

नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने वर्चुअल माध्यम से की 12 लाख रुपये की घोषणा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा…

पूरी खबर पढ़ें →
मरीज नहीं, शराब ढो रही थी एंबुलेंस, मोहनिया चेक पोस्ट पर खुला तस्करों का नया खेल; 153.750 लीटर विदेशी शराब जब्त, चालक और सहचालक गिरफ्तार
हमीरपुर में DMF न्यास की बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता
Hamirpur13 Nov

हमीरपुर में DMF न्यास की बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता

रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 13 नवंबर, 2026 जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!