मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार का मौका, 11 दिसंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कैमूर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण-2027 के तहत गुरुवार को कैमूर जिले की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। इसके अनुसार जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 11 लाख 82 हजार 446 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 6,26,882 पुरुष, 5,55,559 महिला और पांच तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 1,484 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विधानसभा क्षेत्रवार रामगढ़ में 2,87,933, मोहनिया में 2,79,592, भभुआ में 2,82,262 और चैनपुर में 3,32,659 मतदाता हैं। प्रारूप सूची के प्रकाशन के साथ ही 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 28 दिसंबर तक होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी।
नए मतदाताओं के पंजीकरण और सूची में सुधार के लिए फॉर्म-6, 7 और 8 के माध्यम से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए मतदाता भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in या ECI Net App का उपयोग कर सकते हैं। वहीं, 21-22 नवंबर और 5-6 दिसंबर को विशेष अभियान चलाकर मतदान केंद्रों पर बीएलओ आवेदन प्राप्त करेंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें तथा किसी भी तरह की त्रुटि होने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर दावा एवं आपत्ति दर्ज कराएं।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsभागलपुर में छठ की खुशियां बांटने पहुंचे DM और SSP, दलित बस्ती के बच्चों के बीच बांटे दीप…
पूरी खबर पढ़ें →
गुमशुदा की तलाश -15 वर्षीय किशोर योगेन्द्र की गुमशुदगी से क्षेत्र में चिंता, तलाश में जुटे परिजन बेवर…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर/जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन मे अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार एवं सचिव अनन्या साह…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर के विकास का नाथनगर अंतर्गत मुखलिसपुर में दीपावली के बाद माता लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन से…
पूरी खबर पढ़ें →
नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने वर्चुअल माध्यम से की 12 लाख रुपये की घोषणा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा…
पूरी खबर पढ़ें →
बरही अग्निकांड का आक्रोश सड़कों पर उतरा, इस्तीफे की मांग को लेकर बरही बंद; नगर परिषद अध्यक्ष के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।