Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए अभी से जुटें स्कूल, कमजोर विद्यार्थियों पर रहेगा विशेष फोकस कलेक्टर डॉ. मीना ने शिक्षा विभाग की

12 Nov 2026, 08:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए अभी से जुटें स्कूल, कमजोर विद्यार्थियों पर रहेगा विशेष फोकस कलेक्टर डॉ. मीना ने शिक्षा विभाग की - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

**आगर मालवा, 12 नवंबर।** जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने गुरुवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और संकुल प्राचार्यों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि धरातल पर ठोस प्रयास नजर आने चाहिए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन पर विशेष ध्यान दिया जाए। नियमित कक्षाओं के साथ समय-समय पर टेस्ट आयोजित किए जाएं और विद्यार्थियों की प्रगति की सतत मॉनिटरिंग की जाए। प्रत्येक संकुल प्राचार्य परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए कार्ययोजना तैयार कर उस पर गंभीरता से अमल करें।

**अधूरे निर्माण कार्यों पर भी सख्ती**

स्कूलों में संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधूरे कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, विद्यार्थियों की अपार आईडी निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर शेष कार्य शीघ्र पूरा कराने को कहा।

**लापरवाही पर नहीं होगी अनदेखी**

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर कलेक्टर ने अधिकारियों को समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से जिम्मेदारी निभाएं, ताकि जिले का परीक्षा परिणाम बेहतर होने के साथ प्रत्येक विद्यार्थी तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी नितेश पांडे सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं संकुल प्राचार्य उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टीपू सुल्तान की शहादत: आखिरी साँस तक नहीं छोड़ा श्रीरंगपट्टनम का साथ 4 मई 1799 का दिन था। अंग्रेजी सेना ने मैसूर की राजधानी श्रीरंगपट्टनम को चारों तरफ से घेर लिया था। किले की दीवा
छठ पर्व के चलते झारखंड स्थापना दिवस का मुख्य समारोह स्थगित, अब इस दिन हो सकता है आयोजन
Dhanbad12 Nov

छठ पर्व के चलते झारखंड स्थापना दिवस का मुख्य समारोह स्थगित, अब इस दिन हो सकता है आयोजन

Jharkhand Breaking: रांची। झारखंड में छठ महापर्व को देखते हुए राज्य सरकार ने स्थापना दिवस समारोह के मुख्य…

पूरी खबर पढ़ें →
सुरेश महती ज़ी को किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर तेतुलमारी के मण्डल कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है
Dhanbad12 Nov

सुरेश महती ज़ी को किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर तेतुलमारी के मण्डल कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है

तेतुलमारी, धनबाद आज दिनांक 12/11/2026 स्वागत समारोह रखा गया, आयोजकों के द्वारा सुरेश महतो ज़ी के प्रति आभार…

पूरी खबर पढ़ें →
रंग लाया गोविंद यादव का प्रयास, रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य हुआ पूरा
Azamgarh12 Nov

रंग लाया गोविंद यादव का प्रयास, रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य हुआ पूरा

रंग लाया गोविंद यादव का प्रयास, रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य हुआ पूरा रेलवे अंडरपास ब्रिज का निर्माण…

error: Content is protected !!