Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

बेजुबान पशुओं के इलाज के लिए पार्षद मनीष गिरी ने की मदद की अपील, बच्चों ने दिया 5100 रुपए का गुप्त दान

13 Nov 2026, 12:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बेजुबान पशुओं के इलाज के लिए पार्षद मनीष गिरी ने की मदद की अपील, बच्चों ने दिया 5100 रुपए का गुप्त दान - CHITTORGARH, राजस्थान

रिपोर्टर :- दुर्गालाल पालीवाल
बेगू / रावतभाटा। नगर में घायल, बेसहारा, कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बेजुबान पशु-पक्षियों के उपचार और आश्रय के लिए सरामा एनिमल फाउंडेशन की संचालक विनीता प्रदीप द्वारा सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। उनके इस कार्य में सहयोग कर रहे पार्षद मनीष गिरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से नगरवासियों, कॉलोनीवासियों एवं भामाशाहों से आर्थिक मदद की अपील की है।

मनीष गिरी ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा अब तक करीब 28 घायल एवं बीमार पशु-पक्षियों को नया जीवन दिया गया है। इनके इलाज, भोजन और कोटा अस्पताल तक लाने-ले जाने का खर्च संस्था संचालक स्वयं उठा रही हैं। जल्द ही प्लांट रोड पर अस्थाई एनिमल शेल्टर होम का निर्माण भी किया जाएगा।

पार्षद की अपील पर परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 के दो मासूम बच्चों ने अपनी गुल्लक से 5100 रुपए का गुप्त दान फाउंडेशन को भेंट किया। विनीता प्रदीप ने बच्चों एवं पार्षद मनीष गिरी का आभार जताते हुए आमजन से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की है। इच्छुक व्यक्ति फोन-पे नंबर 6309469769 पर आर्थिक सहयोग कर सकते हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा स्थित जानकी आश्रम में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, सांसद मनसुखभाई वसावा रहे उपस्थित
Narmada13 Nov

गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा स्थित जानकी आश्रम में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, सांसद मनसुखभाई वसावा रहे उपस्थित

गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा स्थित जानकी आश्रम में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, सांसद मनसुखभाई वसावा रहे…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!