Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jaipur

जयपुर में ‘एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम’ का सफल आयोजन

13 Nov 2026, 08:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जयपुर में 'एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम' का सफल आयोजन - JAIPUR, राजस्थान

जयपुर 13 नवंबर।* पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) तथा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC), राजस्थान के मार्गदर्शन में अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय जयपुर, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के तत्वावधान में शुक्रवार को जयपुर स्थित निजी होटल में 'एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम' का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । इस विशेष जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण के अधिकारी शुभम खंडेलवाल, डॉ ऋतिविक भावसर, अंजिक्या जी, आशीष पँवार तथा नाबार्ड से जयपुर के जिला विकास अधिकारी, किशोर मेहरा, भारतीय स्टेट बैंक से सहायक महाप्रबंधक प्रचुर गुप्ता, कमलेश कुमार बैरवा एवं महेश शर्मा उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक राजेश आर. जैन द्वारा किया गया ।

शुभम खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) के सदस्यों, ग्रामीण उद्यमियों तथा कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों से जुड़े अन्य हितधारकों को 'एनपीएस संचय' योजना के लाभों के प्रति जागरूक करना और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए पेंशन योजना से जोड़ना था । सत्र के दौरान अतिथियों और विशेषज्ञों ने योजना की विशेषताओं, निवेश के विकल्पों और वृद्धावस्था में वित्तीय सुरक्षा के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों, ग्रामीण उद्यमियों, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों और सीएसपी संचालकों की उत्साहवर्धक भागीदारी उल्लेखनीय रही साथ ही कार्यक्रम स्थल पर ही इच्छुक प्रतिभागियों का ऑन-द-स्पॉट नामांकन (पंजीकरण) भी सुनिश्चित किया गया, रुडसेट केनरा बैंक विध्याधर नगर से निदेशक नरेंद्र एवं प्रशिक्षार्थी (छात्र/छात्रा) ने भाग लिया, एनपीएस संचय कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रश्नोतरी के दौरान स्मृति चिन्ह भेंट किए गए, अग्रणी जिला प्रबन्धक कार्यालय के गणेश कुमार एवं राहुल गुप्ता ने कार्यक्रम में पधारे हुए सभी किसानों/ विभिन्न बैंकों के अधिकारी, जिला बैंक समन्वयक और आरोह फ़ाउंडेशन की सीएफ़एल टीम, एफ़एलसी, बीसी/सीएसपी एवं सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सूखाग्रस्त होने के बावजूद झाबुआ जिले सहित थांदला में नहीं आने दी जाएगी पेयजल की कमी : कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट
Jhabua14 Nov

सूखाग्रस्त होने के बावजूद झाबुआ जिले सहित थांदला में नहीं आने दी जाएगी पेयजल की कमी : कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट

थांदला - नगर परिषद थांदला के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात, बैराज में जलस्तर की स्थिति से…

पूरी खबर पढ़ें →
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, गया द्वारा कोच थाना क्षेत्र अंतर्गत छठ महापर्व के मद्देनजर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया l
रसोड़ा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप सरपंच सहित समस्त पंचों ने दी धरने की चेतावनी
Mahasamund14 Nov

रसोड़ा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप सरपंच सहित समस्त पंचों ने दी धरने की चेतावनी

*रसोडा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, सरपंच सहित समस्त पंचों ने दी धरने की चेतावनी* *खसरा…

पूरी खबर पढ़ें →
बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी
Gorakhpur14 Nov

बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी

बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी थाना प्रभारी संदीप कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री विश्वकर्मा मंदिर मकराना में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया अन्नकूट महोत्सव
Didwana-Kuchaman14 Nov

श्री विश्वकर्मा मंदिर मकराना में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

डीडवाना कुचामन जिले के मकराना। शहर के श्री विश्वकर्मा मंदिर में शुक्रवार को अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!