14 नवंबर को चित्रकूट में होगा मंडलीय ट्रायल, चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में खेलने का मिलेगा मौका
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर
दिनांक: 13 नवंबर, 2026
जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयन
14 नवंबर को चित्रकूट में आयोजित होगा मंडल स्तरीय चयन ट्रायल, चयनित खिलाड़ी लेंगी प्रतिभाग**
हमीरपुर। जिला खेल कार्यालय, हमीरपुर द्वारा आज 13 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हमीरपुर में जिला स्तरीय सीनियर बालिका कबड्डी चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जनपद की 08 बालिका खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए किया गया है।
चयनित खिलाड़ियों में तनु, रेखा, साक्षी, दुर्गा, वारिसा, प्राची, लक्ष्मी यादव एवं ऊषा यादव शामिल हैं।
चयनित खिलाड़ी 14 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, चित्रकूट में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को आगामी 19 से 21 नवंबर 2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, अमरोहा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
जिला खेल कार्यालय द्वारा चयनित सभी खिलाड़ियों को आगामी ट्रायल के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा बेहतर प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संतकबीर नगर/जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन मे अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार एवं सचिव अनन्या साह…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर के विकास का नाथनगर अंतर्गत मुखलिसपुर में दीपावली के बाद माता लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन से…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी, 13 नवंबर। जिले में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी, 13 नवंबर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 13 नवंबर, 2026 जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 13 नवंबर, 2026 विकसित भारत युवा संसद-2026 में अमन गुप्ता ने हासिल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।