Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hamirpur

विकसित भारत युवा संसद-2026 में अमन गुप्ता ने मारी बाजी, उज्ज्वल पाठक द्वितीय और श्रेया सिंह तृतीय स्थान पर

13 Nov 2026, 10:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विकसित भारत युवा संसद-2026 में अमन गुप्ता ने मारी बाजी, उज्ज्वल पाठक द्वितीय और श्रेया सिंह तृतीय स्थान पर - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर
दिनांक: 13 नवंबर, 2026

विकसित भारत युवा संसद-2026 में अमन गुप्ता ने हासिल किया प्रथम स्थान, उज्ज्वल पाठक द्वितीय एवं श्रेया सिंह तृतीय स्थान पर रहीं

शीर्ष तीनों विजेता उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय युवा संसद में करेंगे हमीरपुर का प्रतिनिधित्व**

हमीरपुर। मेरा युवा भारत (MY Bharat), हमीरपुर के तत्वावधान में जनपद में विकसित भारत युवा संसद-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता एवं सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' का संदेश देते हुए युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर निर्णायक मंडल में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर की प्राचार्य डॉ. सभा कौशल, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शालिनी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री सुशील कुमार यादव, यूपीएसडीएम के प्रशिक्षक श्री भुवनेश कुमार तथा नगर पालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष श्री कुलदीप निषाद शामिल रहे।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने निर्धारित विषयों पर तीन-तीन मिनट के अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के आधार पर अमन गुप्ता ने प्रथम, उज्ज्वल पाठक ने द्वितीय तथा श्रेया सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तीनों प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद-2026 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हमीरपुर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय कार्यप्रणाली एवं विकसित भारत के संकल्प से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी श्री सुशील करोलिया, समाजसेवी श्री केपी सिंह, श्री हरिमाधव मिश्रा, सुश्री अदिति गुप्ता, श्री सुजीत यादव एवं श्री ब्रजभूषण सहित माय भारत के स्वयंसेवक रूबी, मोहिनी, आकांक्षा एवं गुड़िया देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के अध्यक्ष श्री जीके द्विवेदी ने किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि संतकबीर नगर में एन आई एक्ट 21 नवंबर एवं वाहन चालान 28 नवंबर 2026 के वादों हेतु आयोजित होगा विशेष लोक अदालन
Sant Kabir Nagar13 Nov

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि संतकबीर नगर में एन आई एक्ट 21 नवंबर एवं वाहन चालान 28 नवंबर 2026 के वादों हेतु आयोजित होगा विशेष लोक अदालन

संतकबीर नगर/जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन मे अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार एवं सचिव अनन्या साह…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि मुखलिसपुर में माता रानी की आरती के बाद हुआ विशाल भंडारा चौकी इंचार्ज मुखलिसपुर जय हिंद भारती के मौजूदगी में भंडारे की एक दिन बाद मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम
जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम सख्त, उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
Kheri13 Nov

जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम सख्त, उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी, 13 नवंबर। जिले में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को…

पूरी खबर पढ़ें →
छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सेठघाट पर डीएम ने जांचीं व्यवस्थाएं; श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नदी में होगी निगरानी
Kheri13 Nov

छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सेठघाट पर डीएम ने जांचीं व्यवस्थाएं; श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नदी में होगी निगरानी

लखीमपुर खीरी, 13 नवंबर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर…

पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी /नगरी – कुंभकार समाज को सामुदायिक भवन की सौगात, 12 लाख की सहायता और 5 डिसमिल जमीन देने की घोषणा
Dhamtari13 Nov

धमतरी /नगरी – कुंभकार समाज को सामुदायिक भवन की सौगात, 12 लाख की सहायता और 5 डिसमिल जमीन देने की घोषणा

नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने वर्चुअल माध्यम से की 12 लाख रुपये की घोषणा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा…

पूरी खबर पढ़ें →
बरही अग्निकांड का आक्रोश सड़कों पर उतरा, इस्तीफे की मांग को लेकर बरही बंद; नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन पुराने बस स्टैंड के कमानिया गेट से निकली विरोध रैली, तालाब होते हुए न
error: Content is protected !!