छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सेठघाट पर डीएम ने जांचीं व्यवस्थाएं; श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नदी में होगी निगरानी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लखीमपुर खीरी, 13 नवंबर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
पर्व को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने शहर के सेठघाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट की साफ-सफाई, पूजन स्थल, नदी में बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा से जुड़े इंतजामों का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं का दोबारा परीक्षण कर लिया जाए, जिससे पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने छठ पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं संरक्षक से भी बातचीत कर तैयारियों की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि छठ महापर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होते हैं, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छठ पूजा के दौरान उल्ल नदी में वन विभाग की टीम नाव के माध्यम से निगरानी करेगी। टीम नदी में मगरमच्छों और अन्य जलीय जीवों की गतिविधियों पर नजर रखेगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर सकें।
डीएम ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चेलवा राजू आर, बीडीओ संदीप कुमार, नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संतकबीर नगर/जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन मे अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार एवं सचिव अनन्या साह…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर के विकास का नाथनगर अंतर्गत मुखलिसपुर में दीपावली के बाद माता लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन से…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी, 13 नवंबर। जिले में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 13 नवंबर, 2026 जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 13 नवंबर, 2026 विकसित भारत युवा संसद-2026 में अमन गुप्ता ने हासिल…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 13 नवंबर, 2026 जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।