जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम सख्त, उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लखीमपुर खीरी, 13 नवंबर। जिले में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को लेकर शुक्रवार को अटल सभागार में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों, व्यापारियों और निर्यातकों की जायज समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। समस्याओं का त्वरित निस्तारण होने से जिले में औद्योगिक माहौल बेहतर होगा और प्रशासन के प्रति उद्यमियों का विश्वास भी मजबूत होगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों एवं उद्यमियों की ओर से उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि उद्यमी अपनी समस्याएं किसी भी समय कार्यालय पहुंचकर अथवा दूरभाष के माध्यम से प्रशासन को बता सकते हैं बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों की विभागवार समीक्षा की गई।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों से आवेदनों के लंबित रहने के कारणों की जानकारी लेते हुए सभी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए मुख्य विकास अधिकारी योगानंद पांडे ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लंबित आवेदनों की बैंकवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित बैंकों को लंबित मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) सहित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
एडीएम (न्यायिक) ब्रजपाल सिंह ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन और जनपद में निवेश की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी बैठक का संचालन प्रतिनिधि उपायुक्त उद्योग नीरज गुप्ता ने किया
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संतकबीर नगर/जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन मे अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार एवं सचिव अनन्या साह…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर के विकास का नाथनगर अंतर्गत मुखलिसपुर में दीपावली के बाद माता लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन से…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी, 13 नवंबर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 13 नवंबर, 2026 जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 13 नवंबर, 2026 विकसित भारत युवा संसद-2026 में अमन गुप्ता ने हासिल…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 13 नवंबर, 2026 जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।