हाथरस सिकंदराराऊ में चार दिन से लापता बच्ची का शव मिला

चार दिन से लापता चार वर्षीय बच्ची का नहर में मिला शव
हाथरस। सिकंदराराऊकोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोंढर जहांगीरपुर में चार दिन से लापता चार वर्षीय मासूम बच्ची का शव गुरुवार को नहर में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल छा गया। बच्ची 9 नवंबर की शाम करीब पांच बजे घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेलते समय अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने थाना सिकंदराराऊमें गुमशुद्गी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊलगातार पुलिस टीम के साथ बच्ची की तलाश में जुटे हुए थे। पुलिस की टीमें आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन कर रही थीं। गुरुवार 12 नवंबर को बच्ची का शव नहर में मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक हाथरस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, परिजनों द्वारा जताए गए शक और उनके बयानों के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में दर्ज अभियोग को आवश्यक धाराओं में तरमीम कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मासूम की मौत के बाद परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। राजकुमार संपादक हाथरस
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







