Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात इंटरनेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी अनु सैन को प्रमोशन का मिलालाभ

14 Nov 2026, 10:47 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात इंटरनेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी अनु सैन को प्रमोशन का मिलालाभ - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद/उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात इंटरनेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी अनु सैन को प्रमोशन का लाभ मिला है। उन्हें अहमदाबाद में आयोजित कॉमनवेल्थ कबड्‌डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक की जीत का तोहफा दिया गया है। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने अनु सैन के कंधे पर थ्री स्टार लगाकर उन्हें इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट किया। अनु सैन मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले की रहने वाली हैं। उनकी उपलब्धि पर उनके घर पर ख्रुशी का माहौल है।

कौन हैं अनु सैन?
अनु सैन मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के काकड़ा गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने कबड्‌डी के क्षेत्र में अपना करियर बनाया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के बाद अनु ने सीनियर महिला कबड्‌डी टीम में अपनी जगह बनाई। वे वर्ष 2025 में महिला कबड्‌डी विश्वकप जीतने वाली टीम का हिस्सा बनी थीं। कॉमनवेल्थ कबड्‌डी चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली टीम की वे सदस्य रहीं।

अनु सैन ने अपने कबड्‌डी करियर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है। इसके बाद वह 2025 में बांग्लादेश में आयोजित महिला विश्वकप प्रतियोगिता में भारतीय टीम का हिस्सा रहीं। वे विश्वकप में स्वर्ण पदक के साथ लौटीं।

कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में प्रदर्शन का इनाम
अनु सैन ने 23 से अक्टूबर तक हुए कॉमनवेल्थ कबड्‌डी चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन किया। निधि शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने स्वर्ण पदक जीता। भारतीय महिला टीम ने फाइनल में युगांडा को 35-15 से मात दी थी। इस मैच में साक्षी ने नौ और अनु सैन ने 6 रेड अंक हासिल किए थे। पहले विश्वकप और फिर कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत का इनाम उन्हें इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन के रूप में मिला।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सादात में बाल दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत
Ghazipur14 Nov

सादात में बाल दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत

सादात, गाजीपुर। बाल दिवस के अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र सादात के सभागार में “मेरे कल की तस्वीर”…

पूरी खबर पढ़ें →
बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी
Gorakhpur14 Nov

बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी

बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी थाना प्रभारी संदीप कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
गुरु आश्रम पब्लिक स्कूल पकरी में मनाया गया बाल दिवस, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Sonbhadra14 Nov

गुरु आश्रम पब्लिक स्कूल पकरी में मनाया गया बाल दिवस, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार ), सोनभद्र :– गुरु आश्रम पब्लिक स्कूल पकरी में शनिवार, 14 नवंबर को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!