बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर भीषण हादसा, कैमूर के युवक समेत दो की मौत, एक गंभीर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भभुआ (कैमूर)। बिहार के बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर पंडारक थाना क्षेत्र में शनिवार को हाईवा और बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड अंतर्गत नेवरास गांव निवासी रोशन विनोद शर्मा शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, नेवरास गांव के तीन युवक मोटरसाइकिल से काम के सिलसिले में खगड़िया जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रहे हाईवा से टकरा गई। हादसे में रोशन विनोद शर्मा और गाजीपुर निवासी एक अन्य युवक की मौत हो गई। वहीं, छोटू उर्फ बृजकिशोर शर्मा हाईवा के नीचे करीब दो घंटे तक फंसा रहा। एनएचएआई की टीम ने क्रेन की मदद से उसे बाहर निकालकर अनुमंडल अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
छठ की खुशियों के बीच पसरा मातम
हादसे की खबर नेवरास गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। छठ पूजा की तैयारियों में जुटे परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लेखक : विजय कुमार ,वरिष्ठ पत्रकार 23 नवंबर 2026, गयाजी : बिहार के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सरकारी शिक्षा…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 नालंदा पुलिस एक्शन मोड में! NDPS मामलों की समीक्षा, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश। रिपोर्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
भागलपुर में आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। रिपोर्टर साहिल…
पूरी खबर पढ़ें →
*अरुण मिश्रा के स्थान पर प्रमोद उपाध्याय को मिली मैहर सहायक यंत्री की जिम्मेदारी* *मैहर। विगत दिनों ग्राम…
पूरी खबर पढ़ें →
संवाददाता!लखीमपुर खीरी। पलिया के दो पत्रकारों को जेल भेजे जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।…
पूरी खबर पढ़ें →
दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr.Pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live Tv 12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।