ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग से हुआ हादसा, नकदी और घरेलू सामान भी जले; पनवाड़ एसएचओ ने पीड़ित परिवार को दिए 1 हजार रुपए
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खानपुर। उपखंड क्षेत्र के पखराना गांव की जोगी बस्ती में ट्रांसफार्मर में हुई स्पार्किंग से एक गरीब श्रमिक परिवार की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। हादसे में झोपड़ी में रखी नकदी, जरूरी दस्तावेज और घरेलू सामान भी जल गए। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद युवाओं की सूझबूझ और साहस से झोपड़ी में खेल रहे दो मासूम बच्चों की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार श्रमिक दंपती दिलीप और पूजा मजदूरी करने गए हुए थे। पीछे उनके दोनों छोटे बच्चे झोपड़ी में खेल रहे थे। इसी दौरान पास लगे ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग होने से झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए झोपड़ी में फंसे दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवाओं के इस साहस और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
एसएचओ ने दिखाई मानवता, दिए एक हजार रुपए
एसएचओ ने दिखाई मानवता, दिए एक हजार रुपए
घटना की सूचना पर पनवाड़ थाना एसएचओ संपतराज वैष्णव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए मानवीय पहल की और पुनर्वास में सहायता के लिए अपनी ओर से एक हजार रुपए की आर्थिक मदद दी।
वहीं तहसीलदार हेमराज कपूर ने ग्राम पंचायत को पीड़ित श्रमिक दंपती के लिए रहने के लिए आशियाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आगजनी की इस घटना से परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रक्तदान कर बचाई सात दिन के नवजात की जान मानवता की मिसाल बने कैलाश दास वैष्णव, सूचना मिलते…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, चेकपोस्ट की निगरानी और वन…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर गाजीपुर से भदौरा बस स्टैंड के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी को…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर गाजीपुर से भदौरा बस स्टैंड के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी को…
पूरी खबर पढ़ें →
महिला- सुरक्षा की दिशा में #भागलपुर पुलिस की सराहनीय पहल #पुलिस_दीदी रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम #भागलपुर पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
महिला- सुरक्षा की दिशा में #भागलपुर पुलिस की सराहनीय पहल #पुलिस_दीदी रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम #भागलपुर पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।