Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

गहमर पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल किया बरामद, नामजद आरोपी गिरफ्तार

23 Nov 2026, 04:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गहमर पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल किया बरामद, नामजद आरोपी गिरफ्तार - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

खबर गाजीपुर से

भदौरा बस स्टैंड के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय भेजने की तैयारी

गाजीपुर, 23 नवंबर 2026। जनपद में अपराध एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 251/2026, धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस से संबंधित नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, उक्त मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अपहृता की बरामदगी और आरोपी की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में 23 नवंबर को चौकी प्रभारी देवल उपनिरीक्षक शिवपूजन अपनी पुलिस टीम के साथ तलाश में जुटे थे। तभी मुखबिर से मिली खास सूचना के आधार पर पुलिस ने भदौरा बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बृजेश कुमार पुत्र मुन्ना राजभर, निवासी ग्राम लहना, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवपूजन एवं थाना गहमर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से नाबालिग अपहृता की सकुशल बरामदगी संभव हो सकी।

जिला संवाददाता विवेकानंद राय
गाज़ीपुर
Vande Bhart News

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महिला- सुरक्षा की दिशा में #भागलपुर पुलिस की सराहनीय पहल #पुलिस_दीदी
Bhagalpur23 Nov

महिला- सुरक्षा की दिशा में #भागलपुर पुलिस की सराहनीय पहल #पुलिस_दीदी

महिला- सुरक्षा की दिशा में #भागलपुर पुलिस की सराहनीय पहल #पुलिस_दीदी रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम #भागलपुर पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने रिजर्व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर दिए निर्देश
Mahrajganj23 Nov

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने रिजर्व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर दिए निर्देश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण कर परिसर में चल रहे…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आज स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई संपन्न
Mahrajganj23 Nov

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आज स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई संपन्न

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आज स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की उच्चस्तरीय समीक्षा…

पूरी खबर पढ़ें →
61 घंटे तक तालाब में जिंदगी की तलाश, आखिर पानी से बाहर आया ओमप्रकाश का शव
Mahrajganj23 Nov

61 घंटे तक तालाब में जिंदगी की तलाश, आखिर पानी से बाहर आया ओमप्रकाश का शव

बृजमनगंज /महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बंजरहा सोनबरसा गांव के फुलवरिया पूरब टोला में तीन दिनों से जारी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!