Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sirohi

आबूरोड के मानपुर में बड़े धूमधाम तथा श्रद्धा के साथ‌ अन्नकूट महोत्सव संपन्न हुआ

15 Nov 2026, 09:50 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

आबूरोड के मानपुर में भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया अन्नकूट महोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

ज्ञानेश्वर महादेव एवं खाटू श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लगाया अन्नकूट प्रसादी का भोग, साधु-संतों का आशीर्वाद लेकर श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी

आबूरोड। मानपुर स्थित ज्ञानेश्वर महादेव एवं खाटू श्याम मंदिर परिसर में शनिवार को भक्ति और उत्साह के साथ भक्ति अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा भगवान को अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया गया।

महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। धार्मिक आयोजन में आबूरोड शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम ज्ञानेश्वर महादेव एवं खाटू श्याम बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और इसके बाद मंदिर परिसर में विराजमान साधु-संतों के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके पश्चात भगवान को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई। प्रसादी ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिला, पुरुषों, युवाओं एवं बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लिया।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अन्नकूट महोत्सव ने धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का सुंदर संदेश दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ગુજરાત રાજ્ય ના સોમનાથ જિલ્લા ના બોડીદર દેવાયત ગઢ માં 18 નવેમ્બર શૌર્ય દિવસ શોભા યાત્રા ની ધ્વજારોહણ ભવ્ય ઉજવણી
Gir Somnath22 Nov

ગુજરાત રાજ્ય ના સોમનાથ જિલ્લા ના બોડીદર દેવાયત ગઢ માં 18 નવેમ્બર શૌર્ય દિવસ શોભા યાત્રા ની ધ્વજારોહણ ભવ્ય ઉજવણી

*વીર આહિર સપૂત દેવાયત આપા બોદર ના ગઢ બોડીદર માં 18 નવેમ્બર શૌર્ય દિવસ ની શોભા યાત્રા ભવ્ય…

पूरी खबर पढ़ें →
बागड़ी ग्राम पंचायत में नई शुरुआत, सरपंच मांगी देवी ने संभाली कमान; विकास को लेकर जताया संकल्प बागड़ी। ग्राम पंचायत बागड़ी में नव निर्वाचित सरपंच श्रीमती मांगी देवी ने पदभार ग्रहण
कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि को भगवान विष्णु और शिव जी की संयुक्त पूजा की जाती है
Nagpur22 Nov

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि को भगवान विष्णु और शिव जी की संयुक्त पूजा की जाती है

प्रतिवर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि को हरि और हर मिलन के रूप में भगवान विष्णु जी…

पूरी खबर पढ़ें →
जगदीश स्वरूप आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Haridwar22 Nov

जगदीश स्वरूप आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

जगदीश स्वरूप आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव गुजरात से पधारे कथा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!