Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि को भगवान विष्णु और शिव जी की संयुक्त पूजा की जाती है

22 Nov 2026, 02:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि को भगवान विष्णु और शिव जी की संयुक्त पूजा की जाती है - नागपूर, महाराष्ट्र

प्रतिवर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि को हरि और हर मिलन के रूप में भगवान विष्णु जी और शिवजी की संयुक्त रूप में पूजा की जाती है । कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि को बैकुंठ चतुर्दशी कहा जाता है।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिवजी को बिल्व पत्र और भगवान विष्णु जी को तुलसीदल अर्पित किया जाता है। इस दिन दीपदान भी किया जाता है।

हिंदू धर्म परंपरा में बैकुंठ चतुर्दशी तीथि का विशेष धार्मिक महत्व रहता है। इस दिन भक्तजन हरि विष्णु जी और हर शिवजी की पूजा किया करतें हैं, संयुक्त रूप से पूजा होने से इसे हरि हर मिलन भी कहा जाता है।

पंचांग गणना अनुसार इस वर्ष 2026 में बैकुंठ चतुर्दशी सोमवार 23 नवंबर को मनाई जायेगी। बैकुंठ चतुर्दशी का यह अवसर कार्तिक मास पूर्णिमा तिथि – देव दीपावली से एक दिन पहले आता है।

बैकुंठ चतुर्दशी तिथि का काशी में विशेष महत्व रहता है, यहां पर हरि हर मिलन की परंपरा अत्यंत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। हिंदू पौराणिक मान्यतानुसार एकबार भगवान विष्णु जी ने शिवजी की पूजा के लिए एक हजार कमल पुष्प अर्पित करने का संकल्प लिया था, शिवजी की पूजा के दौरान एक कमल पुष्प कम हो गया तब विष्णु जी ने अपना एक नेत्र शिवजी को अर्पित करने का निश्चय कर लिया, भगवान शिवजी ने नारायण की इस भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें सुदर्शन चक्र भेंट किया।

भगवान विष्णु जी के नेत्रों की तुलना कमल पुष्प से की जाती है, इसलिए उन्होनें अपनी भक्ति समर्पण से इस संकल्प को पूरा करने का प्रयास किया। भगवान विष्णु जी की इस कथा को बैकुंठ चतुर्दशी तिथि पर शिव और विष्णु जी की संयुक्त रूप से पूजा की परंपरा को जोड़कर देखा जाता है।

इस दिन भक्तजन व्रत भी रखतें हैं, और विधि विधान अनुसार भगवान शिवजी और विष्णु जी की पूजा आराधना किया करतें हैं। इस दिन शिवजी को बिल्व पत्र और विष्णु जी को तुलसीदल अर्पित किया जाता है।

हमारे हिंदू सनातन धर्म परंपरा में वर्ष भर में अनेक पर्व त्योहार आतें हैं, किंतु कार्तिक मास शुक्ल चतुर्दशी तिथि बैकुंठ चतुर्दशी का पर्व एक ऐसा दुर्लभ अवसर होता है, जो कि दो परम शक्तियों के मिलन का प्रतीक होता है। पूरे वर्ष भर में यही एक ऐसा दिन होता है, जबकि सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु जी और सृष्टि के संहारक भगवान शिवजी की एकसाथ पूजा अर्चना की जाती है।

शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान शिवजी स्वयं विष्णु जी को तुलसीदल अर्पित करतें हैं, और भगवान विष्णु जी शिवजी को बिल्व पत्र अर्पित करतें है। बैकुंठ चतुर्दशी तीथि प्रकृति के दो विपरीत तत्वों के मिलन, पूर्ण संतुलन का प्रतीक है।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो भी पूरे श्रद्धा भक्तिभाव के साथ व्रत पूजा करतें हैं ,उन्हें मृत्यु के बाद बैकुंठधाम में स्थान मिलता है। बैकुंठ चतुर्दशी की यह तिथि शैव शिव भक्त और वैष्णव विष्णु भक्त दो संप्रदायों के बीच की दूरियों को मिटाने वाला और हरि हर एकात्म भाव को दर्शाता है।

इस वर्ष 2026 में कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी बैकुंठ चतुर्दशी तीथि सोमवार के दिन पड़ रहा है, सोमवार का दिन पूर्णत: भगवान शिवजी को समर्पित दिन होता है, और कार्तिक मास भगवान विष्णु जी का प्रिय महिना भी है, ऐसे में सोमवार के दिन बैकुंठ चतुर्दशी तिथि का होना अपने आप में ही श्री हरि विष्णु जी और हर शिवजी ,दोनों की कृपा का संयोग भी बन रहा है। शिवजी वैराग्य भाव और संहार के देव माने जातें हैं, जबकि विष्णु जी संसार, गृहस्थी, पालन, ऐश्वर्य के प्रतीक माने जातें हैं।

दोनों देशों की एकसाथ पूजा आराधना यह दर्शाती है कि मानव को सुखी जीवन के लिए संसार में रहते हुए भी अंदर से तटस्थ और संतुलित वैरागी रहना भी जरूरी होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किया गया पूजा व्रत उपवास जीवन में शुभ फल और मोक्ष की प्राप्ति कराता है।

बैकुंठ चतुर्दशी का यह व्रत श्रद्धा भक्ति और नियमों का पालन करते हुए करने से भगवान विष्णु जी और भोलेनाथ शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। बैकुंठ चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु जी और शिवजी के पवित्र नाम जप करने के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन होता है।

इस दिन सच्चे ह्रदय से भक्तिभाव के साथ पूजा आराधना करने से जीवन की समस्याएं दूर होतीं हैं। बैकुंठ चतुर्दशी व्रत पूजा कोई भी व्यक्ति कर सकता है।

व्रत पूजा से शारीरिक मानसिक शांति प्राप्त होती है,मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur22 Nov

नागपुर- शहर के करीब 53 प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 6बजे से रात 10बजे तक के लिए प्रतिबंधित रहेगा

नागपुर शहर में बढ़ती हुई यातायात भीड़, एवं भारी वाहनों से होने वाले हादसों पर रोक लगाने के…

पूरी खबर पढ़ें →
જુનાગઢ જિલ્લા ના માંગરોળ માં શ્રી કોટ્યર્ક પ્રભુનો પ્રાગટ્ય દિવસ ધામધૂમથી ઉજવાયો
Junagadh22 Nov

જુનાગઢ જિલ્લા ના માંગરોળ માં શ્રી કોટ્યર્ક પ્રભુનો પ્રાગટ્ય દિવસ ધામધૂમથી ઉજવાયો

માંગરોળ સમસ્ત સૌરાષ્ટ્ર ખડાયતા વણિક સમાજના ઈષ્ટદેવ શ્રી કોટ્યર્ક પ્રભુનો પ્રાગટ્ય દિવસ કારતક સુદ ૧૨ ના રોજ માંગરોળ…

पूरी खबर पढ़ें →
नंदा नगर खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बाबा का जन्मोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Indore22 Nov

नंदा नगर खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बाबा का जन्मोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर:तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे…

पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपूरमध्ये FDA ची मोठी कारवाई! एकाच तंदूरमध्ये व्हेज-नॉनव्हेज, ४ हॉटेलांचे लायसन्स सस्पेंड
Chandrapur22 Nov

चंद्रपूरमध्ये FDA ची मोठी कारवाई! एकाच तंदूरमध्ये व्हेज-नॉनव्हेज, ४ हॉटेलांचे लायसन्स सस्पेंड

चंद्रपूरमध्ये FDA ची मोठी कारवाई! एकाच तंदूरमध्ये व्हेज-नॉनव्हेज, ४ हॉटेलांचे लायसन्स सस्पेंड तुम्ही ज्या हॉटेलमध्ये जेवायला जाता, तिथे…

पूरी खबर पढ़ें →
२ वर्षांपासून फरार असलेला आरोपी अखेर जेरबंद! माजरी पोलिसांची मोठी कामगिरी
Chandrapur22 Nov

२ वर्षांपासून फरार असलेला आरोपी अखेर जेरबंद! माजरी पोलिसांची मोठी कामगिरी

दिनांक : २१ नोव्हेंबर २०२६ | NEED 24 मराठी न्यूज २ वर्षांपासून फरार असलेला आरोपी अखेर जेरबंद! माजरी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!