Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

नागपुर- शहर के करीब 53 प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 6बजे से रात 10बजे तक के लिए प्रतिबंधित रहेगा

22 Nov 2026, 11:18 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

नागपुर शहर में बढ़ती हुई यातायात भीड़, एवं भारी वाहनों से होने वाले हादसों पर रोक लगाने के उद्देश्य से नागपुर शहर यातायात पुलिस नें बड़ा फैसला लिया है, इस फैसले के अनुसार अब नागपुर शहर में करीब 53 प्रमुख सड़क मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 6 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक के प्रतिबंधित रहेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात शाखा के पुलिस उपायुक्त ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की है।

यह नियम 21 नवंबर 2026 से आगामी आदेश जारी होने तक प्रभावशील रहेगा। शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर अब लगातार सोलह घंटे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

प्रतिबंधित मार्ग = इंदोरा परिमंडल- बाराखोली चौक( जिंजर माॅल), से इटारसी पुलिया, सुनाएगी मंदिर से खासला- म्हसाला नाका क्रमांक 2तक, लोणारा- बोखारा से गोधनी , कोराड़ी नाका की ओर जाने वाला मार्ग, जरीपटका घाट से सांई मंदिर ( ओका बीयर बार) ,पुरानी बस्ती नारा मार्ग( सनसिटी से कपीलनगर चौक), पाटणकर चौक से भीम चौक होते हुए दयानंद पार्क तक।.कामठी परिमंडल- सांई मंदिर से जयस्तंभ चौक, जयस्तंभ चौक से आशा अस्पताल चौक, कलमना टी पाइंट से खैरी उड़ान पुल, आशा अस्पताल से खैरीगांव कटिंग उड़ान पुल और अजनी गदा से जयस्तंभ चौक तक, कलमना परिमंडल- विनोबा भावे चौक से वनदेवी चौक, ईटा भट्टा चौक से वनदेवी चौक, ईंटा भट्टा चौक से कांजी हाउस और रानी दुर्गावती चौक, नंदी चौक से मौहम्मद रफी चौक, शांतिनगर पुलिया( कामठीरोड) तक, टीपू सुल्तान चौक से यशोधरानगर चौक तक, पारडी परिमंडल- हनुमान मंदिर चौक से पुनापुर रोड, खरबी चौक से गरीब नवाज नगर रोड( बहादूरा), हनुमान मंदिर चौक ( भांडेवाड़ी रेलवे-स्टेशन) से तरोड़ी गांव तक। लकड़गंज/ सक्करदरा परिमंडल- कमाल चौक से समर्पण हास्पिटल( लकड़गंज), बहादुरा फाटक से बहादुरा गांव की नगर पंचायत तक।

काॅटन मार्केट परिमंडल- कल्याणेश्वर मंदिर से गंगाबाई घाट चौक, रामकुलर चौक से दुर्गामाता मंदिर और गोलीबारी चौक से मोमिनपुरा चौक तक। सदर परिमंडल- एलएडी काॅलेज चौक से शिवाजी चौक (हजारी पहाड़), उत्कर्ष नगर( फ्रेंड्स कॉलोनी) से शिवाजीनगर चौक, दिनशाॅ फैक्ट्री से अवस्थी नगर चौक होते हुए कल्पना टाॅकीज चौक, नया झिंगाबाई टाकली पुलिया से पूराना काटोल नाका चौक, फरस चौक से झंडा चौक (गोधनी), पागलखाना चौक से छावनी वाई- प्वाइंट, गिट्टीखदान चौक से गोरेवाड़ा चौक, तक।

अजनी परिमंडल- तुकड़ोजी पुतला से मानेवाड़ा चौक, त्रिशरण चौक से शताब्दी चौक, पुरुषोत्तम बाजार से महाजन आटा चक्की, म्हालगी नगर चौक से पिपला फाटक चौक तक। सोनेगांव परिमंडल- राजीवनगर कटिंग से सहकार नगर, बाबा सावजी से प्रताप नगर चौक, पडोले चौक से माटे चौक, जयताला चौक से मंगलमूर्ति चौक, आईटी पार्क से संभाजीनगर चौक, काचीपुरा चौक से अलंकार चौक, तक।

एलआईसी परिमंडल- लावा-,दवलामेटी से पुरुषोत्तम चौक होते हुए आठवां मील और लावा टी पाइंट से खड़गांव टी पाइंट तक। सीताबर्डी परिमंडल- लोकमत चौक से धंतोली गार्डन, पंचशील चौक से धंतोली अंडरब्रिज, वेरायटी चौक से लोहापुल होते हुए झांसीरानी चौक, पंचशील चौक से अलंकार चौक ( कैनाल रोड) , रामनगर चौक से लक्ष्मी भुवन चौक होते हुए धरमपेठ टी पाइंट, लाॅ काॅलेज चौक से शंकरनगर चौक, कैफे हाउस चौक से झंडा चौक होते हुए धरमपेठ टी पाइंट तक।

इन सभी प्रतिबंधित मार्गों पर प्रतिबंधित समय में किसी जरूरी कार्य से इन मार्गो पर भारी वाहन को ले जाना आवश्यक होने पर संबंधित वाहन चालक या वाहन मालिक को यातायात पुलिस उपायुक्त से पहले ही इसके लिए अनुमति भी लेनी होगी। सभी प्रकार के भारी वाहन चालकों, वाहन मालिकों से इन नये यातायात नियमों का उचित तरीके पालन करने और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में यातायात विभाग के साथ सहयोग करने की अपील की गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ચોટીલા NH-47 પર બીજા દિવસે પણ ટ્રાફિકજામ યથાવત્, ટ્રાફિક વ્યવસ્થાની જવાબદારી પોલીસ પર?
Surendranagar22 Nov

ચોટીલા NH-47 પર બીજા દિવસે પણ ટ્રાફિકજામ યથાવત્, ટ્રાફિક વ્યવસ્થાની જવાબદારી પોલીસ પર?

ચોટીલા: ચોટીલા NH-47 હાઈવે પર રોડના કામકાજને કારણે બીજા દિવસે પણ ટ્રાફિકજામની સમસ્યા યથાવત્ જોવા મળી હતી. યોગ્ય…

पूरी खबर पढ़ें →
कटनी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ, कलेक्टर आशीष तिवारी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद जिला चिकित्सालय में 50 नवजात शिशुओं को भी दी गई पोलियो की खुराक, जि
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती: मोहास में 179 क्विंटल अवैध धान जब्त कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर उड़नदस्ता दल की कार्रवाई, व्यापारी जीतू पटेल के परिसर में
कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि को भगवान विष्णु और शिव जी की संयुक्त पूजा की जाती है
Nagpur22 Nov

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि को भगवान विष्णु और शिव जी की संयुक्त पूजा की जाती है

प्रतिवर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि को हरि और हर मिलन के रूप में भगवान विष्णु जी…

पूरी खबर पढ़ें →
40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद आंदोलन स्थगित; वेतन-पदोन्नति पर बनेगी समिति
Dhamtari22 Nov

40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद आंदोलन स्थगित; वेतन-पदोन्नति पर बनेगी समिति

छत्तीसगढ़ में 13 अक्टूबर से नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे 229 पटवारियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
दरगाह नई बस्ती क्षेत्र में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय महिला का शव
Ambedkar Nagar22 Nov

दरगाह नई बस्ती क्षेत्र में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय महिला का शव

संवाददाता अंगद यादव अंबेडकर नगर अंबेडकरनगर। शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जरूरतमंदों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!