महाराष्ट्र एसआईआर 2026 अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी

ऐसे मतदाताओं ,जिनका कि प्रारूप मतदाता सूची में नाम शामिल नही है, इन सभी के लिए चुनाव आयोग ने एक अवसर और दिया है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए संबंधित वोटर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या ECINET एप्प से अपने मतदाता पहचान पत्र का उपयोग करके गणना फार्म डाउनलोड कफ सकतें हैं।
अपने पहले के पते पर रहने वाले मतदाता को गणना फार्म के साथ परिशिष्ट-बी, में स्टेटमेंट जमा करना होगा,जो मतदाता राज्य के अंदर माइग्रेट किए गए हैं, उन्हें अपने नये पते की जानकारी और सबूत के साथ परिशिष्ट-सी, में स्टेटमेंट जमा करना होगा।,ऐसे मतदाताओं को फार्म 8 जमा करने की आवश्यकता नहीं है। गणना फार्म को संबंधित बीएलओ के माध्यम या फिर व्हाटसएप एप्प, ईमेल या एसएमएस के माध्यम से दिया जायेगा।
जिन मतदाताओं ने एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान फार्म 6 जमा कर दिया है ,उन्हें अब फिर से दुबारा फार्म जमा करने की जरूरत नहीं होगी। चुनाव आयोग द्वारा संशोधित एसआईआर कार्यक्रम के अनुसार दावे, आपत्तियां 15 दिसंबर 2026, तक ली जायेंगी,और इनका निराकरण किया जायेगा।
एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसंबर 2026 को किया जायेगा। राज्य में अनुपस्थित, विस्थापित, मृतक, डुप्लीकेट मतदाताओं के मामले में गणना प्रपत्र 18 नवंबर 2026 तक तैयार और मुद्रित किए जायेंगे, और 18 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रह तथा 10 दिसंबर 2026 तक गणना प्रपत्रों का निपटारा किया जायेगा।
संबंधित मतदाता अपने नाम को प्रारूप/ ड्राफ्ट वोटर में जांच कर देख सकतें हैं, कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल है या नहीं, जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नही है वे अपने संबंधित बीएलओ, मतदाता पंजीकरण अधिकारी या फिर सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी से संपर्क करके गणना प्रपत्र और अपना विवरण जमा कर सकतें हैं। जिलाधीश महोदय और जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित मतदाताओं से इस अवसर का पूरा लाभ उठाकर अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







