Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

दपूम रेलवे बिलासपुर जोन की दस ट्रेनें 06 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच रद्द रहेंगी।

22 Nov 2026, 02:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दपूम रेलवे बिलासपुर जोन की करीब दस ट्रेनें आगामी 06 दिसंबर से लेकर 18 दिसंबर 2026 तक रद्द रहेगी, और छह ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले बीच में ही समाप्त होंगी, कुछ ट्रेनें विलंब से भी चल सकतीं हैं। इस दौरान कोरबा- रायपुर हसदेव एक्सप्रेस ट्रेन को कोरबा- बिलासपुर के मध्य पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाया जा सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दपूम रेलवे के चांपा रेलवे-स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने का कार्य किया जायेगा,और चांपा जांजगीर नैला रेल सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग का कार्य भी किया जायेगा, इस दौरान करीब 27 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो सकता है। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच करीब 206 किमी.

लंबी चौथी रेल लाइन का कार्य भी अब अंतिम चरण में है,और इस परियोजना के अंतर्गत चांपा रेलवे-स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने और सिग्नलिंग का कार्य भी पूरा किया जा रहा है। रद्द होने वाली ट्रेनें= बिलासपुर- रायगढ़ मेमू 68736- 6-17 दिसंबर तक।

रायगढ़ – बिलासपुर मेमू 68735, – 7-18 दिसंबर तक। रायपुर- गेवरारोड मैमू 68746, 6- 17सितंबर तक।

गेवरारोड- रायपुर मेमू 68745, 7-18 दिसंबर तक। रायपुर- कोरबा पैसेंजर 58204 , 6-17दिसंबर तक।

कोरबा- रायपुर पैसेंजर 58203, 7-18 दिसंबर तक। बिलासपुर- गेवरारोड- बिलासपुर मेमू 68734/68733, 7-18 दिसंबर तक।

बिलासपुर- कोरबा- बिलासपुर मेमू 68732/68731, 7-18 दिसंबर तक। रायगढ़- बिलासपुर मेमूश68737/68738, 7-18 दिसंबर तक।

बिलासपुर- गेवरारोड पैसेंजर 58210, 7-18 तक रद्द रहेगी। विलंब से चलने वाली ट्रेनें= पुणे- हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 12129, सीएसएमटी- हावड़ा एक्सप्रेस 12809, गोंदिया – रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस 12070, रायपुर- कोरबा हसदेव एक्सप्रेस 18249, ऋषिकेश- पुरी उत्कल एक्सप्रेस 18478, पुरी- ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 18477, एलटीटी शालीमार एक्सप्रेस 12101, भुवनेश्वर- एलटीटी एक्सप्रेस 12880, पुरी एलटीटी एक्सप्रेस 22866, विशाखापट्टनम- अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 20807, कोरबा- नेताजी सुभाष चंद्र इतवारी एक्सप्रेस 18239, विलंब से चल सकती है।

गंतव्य पर पहुंचने से पूर्व बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें= गोंदिया- झारसुगुड़ा मेमू 68861/68862, 7-18 दिसंबर तक यह ट्रेन केवल बिलासपुर रेलवे-स्टेशन तक ही चलेगी। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच इस दौरान रद्द रहेगी।

कोरबा- अमृतसर एक्सप्रेस 18237- 7-18 दिसंबर तक यह ट्रेन बिलासपुर रेलवे-स्टेशन से ही चलेगी, कोरबा- बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी। विशाखापट्टनम- कोरबा लिंक एक्सप्रेस 18518, 6-17 दिसंबर तक यह ट्रेन विशाखापट्टनम और बिलासपुर के बीच चलेगी, बिलासपुर से कोरबा के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।

कोरबा- विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस 18517, 7-18 दिसंबर तक यह ट्रेन बिलासपुर से विशाखापट्टनम के बीच चलेगी, कोरबा- बिलासपुर के बीच यह ट्रेन इस दौरान रद्द रहेगी। निजामुद्दीन- रामगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 12410- 10 और 12 दिसंबर को यह ट्रेन निजामुद्दीन से बिलासपुर तक ही चलेगी, बिलासपुर- रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी रायगढ़- निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन 12409- 12 और 14 दिसंबर को यह ट्रेन बिलासपुर से चलेगी, रायगढ़- से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

प्राप्त जानकारी अनुसार रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 7 दिसंबर से 18 दिसंबर तक कोरबा- रायपुर- कोरबा हसदेव एक्सप्रेस ट्रेन 18250/18249 को कोरबा – बिलासपुर-,कोरबा को पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाए जाने का निर्णय किया है। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की वास्तविक स्थिति का पता अवश्य लगा लें जिससे इस दौरान यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती: मोहास में 179 क्विंटल अवैध धान जब्त कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर उड़नदस्ता दल की कार्रवाई, व्यापारी जीतू पटेल के परिसर में
कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि को भगवान विष्णु और शिव जी की संयुक्त पूजा की जाती है
Nagpur22 Nov

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि को भगवान विष्णु और शिव जी की संयुक्त पूजा की जाती है

प्रतिवर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि को हरि और हर मिलन के रूप में भगवान विष्णु जी…

पूरी खबर पढ़ें →
40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद आंदोलन स्थगित; वेतन-पदोन्नति पर बनेगी समिति
Dhamtari22 Nov

40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद आंदोलन स्थगित; वेतन-पदोन्नति पर बनेगी समिति

छत्तीसगढ़ में 13 अक्टूबर से नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे 229 पटवारियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
दरगाह नई बस्ती क्षेत्र में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय महिला का शव
Ambedkar Nagar22 Nov

दरगाह नई बस्ती क्षेत्र में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय महिला का शव

संवाददाता अंगद यादव अंबेडकर नगर अंबेडकरनगर। शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जरूरतमंदों…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला अंबाला की अन्नू कुमार जी को बड़ी जिम्मेदारी मिली
Ambala22 Nov

जिला अंबाला की अन्नू कुमार जी को बड़ी जिम्मेदारी मिली

एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्मेंट अंबाला कैंट में अपनी कार्यकारिणी गठित की जिला अंबाला की जिम्मेदारी अनु कुमार को…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला अंबाला की अन्नू कुमार जी को बड़ी जिम्मेदारी मिली
Ambala22 Nov

जिला अंबाला की अन्नू कुमार जी को बड़ी जिम्मेदारी मिली

एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्मेंट अंबाला कैंट में अपनी कार्यकारिणी गठित की जिला अंबाला की जिम्मेदारी अनु कुमार को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!