Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

बस्ती वरुण पांडेय नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी (किसान मोर्चा),

15 Nov 2026, 09:51 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बस्ती वरुण पांडेय नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी (किसान मोर्चा), - BASTI, उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी बस्ती | #वरुण_पाडेय

बस्ती में वरुण पांडेय का बड़ा संदेश! जनता के प्यार और किसानों-कार्यकर्ताओं के समर्थन से गदगद हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, कार्यालय से LIVE आकर किया सबका जोरदार आभार व्यक्त!

हजारों लोगों के स्वागत ने बढ़ाया उत्साह, बोले – यह प्यार और विश्वास जिंदगी भर नहीं भूलूंगा!

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वरुण पांडेय के प्रथम बस्ती आगमन पर उमड़े जनसमर्थन और ऐतिहासिक स्वागत की गूंज अब उनके कार्यालय तक पहुंच गई है। किसानों, नौजवानों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिले अपार स्नेह को देखकर वरुण पांडेय भावुक नजर आए।

अपने कार्यालय में बैठकर LIVE के माध्यम से उन्होंने बस्ती जिले के सभी सम्मानित नागरिकों, किसानों, पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं और शुभचिंतकों को दिल से बधाई एवं धन्यवाद दिया।

वरुण पांडेय ने कहा कि बस्ती की जनता ने जिस तरह अपना प्यार, सम्मान और आशीर्वाद दिया है, वह मेरे लिए जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। मैं एक किसान का बेटा हूं। आप सभी ने जो सम्मान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

पार्टी का भरोसा, किसानों का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं का जोश – अब जिम्मेदारी निभाने का वक्त!

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। हर कार्यकर्ता का सम्मान, किसानों के हितों की आवाज और संगठन की मजबूती मेरी प्राथमिकता रहेगी।

वरुण पांडेय ने एक बार फिर अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि बस्ती जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा। जनता और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा।

स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, किसानों का मिला आशीर्वाद और LIVE के जरिए जनता का आभार… वरुण पांडेय ने साफ कर दिया कि उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान जनता का विश्वास है!

वरुण पांडेय नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी (किसान मोर्चा), बस्ती।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

झालावाड़ में गूँजा झलकारी बाई का जयघोष, कोली समाज ने मनाई वीरांगना की जयंती, 20 दिसंबर को होगी जिला कार्यकारिणी की घोषणा
Jhalawar22 Nov

झालावाड़ में गूँजा झलकारी बाई का जयघोष, कोली समाज ने मनाई वीरांगना की जयंती, 20 दिसंबर को होगी जिला कार्यकारिणी की घोषणा

झालावाड़, 22 नवंबर 2026 वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के उपलक्ष में आज झालावाड़ में एक भव्य कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
चिटफंड कंपनियों में फंसे गरीबों के पैसे की वापसी की मांग तेज, अपनी जनता पार्टी युवा मोर्चा ने सरकार को सौंपा ज्ञापन लखनऊ में रमेश चंद्र निषाद ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्र
कटनी-शहडोल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की चपेट में आई बाइक, दो छात्रों की दर्दनाक मौत, तीसरा गंभीर सुर्खी मोड़ के पास हुआ हादसा, तीनों युवक ग्राम सुर्खी पौंडी के निवासी; गां
कन्हाई चौहान की संपत्ति की जांच की उठी मांग, मुखिया प्रतिनिधि ने प्रेस वार्ता कर बताया
Dhanbad22 Nov

कन्हाई चौहान की संपत्ति की जांच की उठी मांग, मुखिया प्रतिनिधि ने प्रेस वार्ता कर बताया

बाघमारा। पंचायत चुनाव से पहले इलाके में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच मंदरा पंचायत…

पूरी खबर पढ़ें →
नशा तस्करों पर रेवाड़ी पुलिस ने कसा शिकंजा: अवैध नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Rewari22 Nov

नशा तस्करों पर रेवाड़ी पुलिस ने कसा शिकंजा: अवैध नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी( सुरेश सिहाग )पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में नशीले पदार्थों की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!