सनवर्ड मॉन्टेसरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया डाला छठ पर्व, छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला पत्रकार, उत्तर प्रदेश आजमगढ़। फूलपु

सनवर्ड मॉन्टेसरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया डाला छठ पर्व, छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला पत्रकार, उत्तर प्रदेश
आजमगढ़। फूलपुर क्षेत्र के समीपवर्ती ग्राम जगदीशपुर स्थित सनवर्ड मॉन्टेसरी स्कूल (SUNWARD MONTESSORI SCHOOL) में डाला छठ पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने मिलकर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और छठ पर्व की परंपराओं एवं धार्मिक महत्व को दर्शाया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक अनिल प्रजापति ने कहा कि डाला छठ एक ऐसा पावन पर्व है, जिसमें डूबते और उगते दोनों सूर्य की पूजा की जाती है। संसार में यह पर्व अपनी अनूठी परंपरा के लिए विशेष पहचान रखता है। इससे हमें सीख मिलती है कि हमें हर परिस्थिति और हर अवस्था का सम्मान करना चाहिए। जिस प्रकार डूबते सूर्य को भी अर्घ्य देकर सम्मान दिया जाता है, उसी प्रकार हमें अपने बुजुर्ग माता-पिता का भी आदर और सेवा करनी चाहिए।
कार्यक्रम में छात्राओं ने विद्यालय के प्रबंधक अनिल प्रजापति सहित उपस्थित शिक्षकों को भी अपनी प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शशि पाल चौधरी, अजय सर, अशोक सर, शालिनी मौर्य, तृप्ति जायसवाल, शालिनी विश्वकर्मा, साधना प्रजापति, श्वेता, अंशिका यादव, स्नेहा मोदनवाल, मिस्बाह, बेबी मौर्य एवं कविता यादव सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।