Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

लोडिंग वाहन में 25 सवारियां महिला पुरुष एवं बच्चों को बिठाकर ले जाने पर याता यात पुलिस की शक्त कार्य वाही,,वाहन जप्त एवं चालक को न्यायालय पेश किया जाएगा

15 Nov 2026, 02:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लोडिंग वाहन में 25 सवारियां महिला पुरुष एवं बच्चों को बिठाकर ले जाने पर याता यात पुलिस की शक्त कार्य वाही,,वाहन जप्त एवं चालक को न्यायालय पेश किया जाएगा - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस कटनी द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय/यातायात श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर द्वारा विशेष निगरानी एवं चेकिंग के माध्यम से नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 13 नवंबर 2026 को मिशन चौक से अहिंसा तिराहा की ओर जा रहे लोडिंग वाहन क्रमांक MP 21 G 2683 को चेक किया गया। वाहन में माल एवं सामान के परिवहन के स्थान पर महिला, पुरुष एवं बच्चों सहित कुल 25 व्यक्तियों को बैठाकर ले जाना पाया गया। इस प्रकार निर्धारित उपयोग के विपरीत लोडिंग वाहन में अत्यधिक संख्या में व्यक्तियों का परिवहन किया जा रहा था, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम उत्पन्न करने वाला है।

उक्त अनियमितता पाए जाने पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन को जप्त कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई है। वाहन चालक को प्रकरण सहित सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

यातायात पुलिस की विशेष अपील एवं सुझाव

लोडिंग वाहन माल एवं सामान के परिवहन के लिए निर्धारित होते हैं, यात्रियों को ढोने के लिए नहीं। ऐसे वाहनों में बैठकर यात्रा करना विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों के लिए अत्यंत जोखिमपूर्ण हो सकता है।
उपरोक्त कार्यवाही में – अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी यातायात, उप निरीक्षक शशि भूषण दुबे, सहायक उप निरीक्षक अशोक सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अनूप सिंह, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक राजकुमार झारिया, सुनील अहिरवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आम नागरिकों, वाहन मालिकों एवं चालकों से अपील है कि—

1. लोडिंग वाहनों में किसी भी स्थिति में सवारियां बैठाकर परिवहन न करें।
2. यात्रा के लिए केवल पंजीकृत एवं यात्री परिवहन हेतु निर्धारित वाहनों का ही उपयोग करें।
3. वाहन चालक निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें।
4. वाहन मालिक अधिक कमाई अथवा किराया बचाने के लिए यात्रियों की जान जोखिम में न डालें।
5. नागरिक ऐसे वाहनों में यात्रा करने से बचें तथा सुरक्षित परिवहन को प्राथमिकता दें।

याद रखें—कुछ रुपये बचाने के लिए अपनी और अपने परिवार की जिंदगी को जोखिम में न डालें। वाहन की थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

यातायात पुलिस कटनी द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बंडा की घटना के बाद सागर पुलिस की विशेष जनजागरूकता पहल, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को कर रही जागरूक
Sagar22 Nov

बंडा की घटना के बाद सागर पुलिस की विशेष जनजागरूकता पहल, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को कर रही जागरूक

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* । बंडा में शराब सेवन से जुड़ी दुखद घटना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhalawar22 Nov

खानपुर में 24 नवंबर को 87वां नि:शुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर

खानपुर। नगर में अग्रवाल समाज के सहयोग से 24 नवंबर, मंगलवार को गायत्री माता मंदिर (ब्रह्माणी मंदिर परिसर),…

पूरी खबर पढ़ें →
झालावाड़ में गूँजा झलकारी बाई का जयघोष, कोली समाज ने मनाई वीरांगना की जयंती, 20 दिसंबर को होगी जिला कार्यकारिणी की घोषणा
Jhalawar22 Nov

झालावाड़ में गूँजा झलकारी बाई का जयघोष, कोली समाज ने मनाई वीरांगना की जयंती, 20 दिसंबर को होगी जिला कार्यकारिणी की घोषणा

झालावाड़, 22 नवंबर 2026 वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के उपलक्ष में आज झालावाड़ में एक भव्य कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
चिटफंड कंपनियों में फंसे गरीबों के पैसे की वापसी की मांग तेज, अपनी जनता पार्टी युवा मोर्चा ने सरकार को सौंपा ज्ञापन लखनऊ में रमेश चंद्र निषाद ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्र
कटनी-शहडोल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की चपेट में आई बाइक, दो छात्रों की दर्दनाक मौत, तीसरा गंभीर सुर्खी मोड़ के पास हुआ हादसा, तीनों युवक ग्राम सुर्खी पौंडी के निवासी; गां
गढ़पहरा धाम में दिवारी महोत्सव ने रचा बुंदेली संस्कृति का जीवंत उत्सव
Sagar22 Nov

गढ़पहरा धाम में दिवारी महोत्सव ने रचा बुंदेली संस्कृति का जीवंत उत्सव

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक गढ़पहरा धाम में रविवार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!