खेत पर बंधी तीन भैंसों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका रेवली देवली गांव में पशुपालक ने अज्ञात व्यक्ति पर जताया संदेह,
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खेत पर बंधी तीन भैंसों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका
रेवली देवली गांव में पशुपालक ने अज्ञात व्यक्ति पर जताया संदेह, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा
नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम रेवली देवली में शनिवार को एक पशुपालक की तीन भैंसों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खेत पर बंधी भैंसों के अचानक जमीन पर गिरने और कुछ ही देर में दम तोड़ने से पशुपालक परिवार में चिंता का माहौल बन गया। पशुपालक ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ खिलाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम रेवली देवली निवासी बालकृष्ण पिता जयनारायण बोराना (58) अपने भाई राजेंद्र प्रसाद बोराना के साथ खेती एवं पशुपालन का कार्य करते हैं। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे उनके खेत पर बंधी तीन भैंस अचानक जमीन पर गिर पड़ीं। पशुपालकों ने तत्काल पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया, लेकिन परीक्षण के बाद चिकित्सक ने तीनों भैंसों को मृत घोषित कर दिया।
लौई और गुड़ में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाने की आशंका
पशुपालक ने संदेह जताया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने लौई और गुड़ में जहरीला पदार्थ मिलाकर भैंसों को खिलाया होगा, जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। हालांकि, फिलहाल जहर दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस ने दर्ज की सूचना, पोस्टमार्टम के लिए पत्र जारी
मामले में नीमच सिटी पुलिस ने रोज़नामचा क्रमांक 032 में शाम 5:05 बजे सूचना दर्ज की है। थाना प्रभारी द्वारा जिला पशु चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर मृत भैंसों का पोस्टमार्टम कराने तथा मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट करने का अनुरोध किया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को मैहर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में जिला स्तरीय…
पूरी खबर पढ़ें →
*बिरसा मुंडा जयंती का आयोजन* मैहर. जिला आदिवासी कांग्रेस द्वारा ग्राम मंटोलबा में बिरसा मुंडा जयंती का आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →
देश का नक्सलवाद के दंश से मुक्त होना, हमारी बड़ी उपलब्धि आज भारत अपने इतिहास, विरासत और जननायकों…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता: मोहम्मद जैद- झाबुआ। जल संरक्षण की दिशा में शारदा समूह (झाबुआ)…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664/* महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अमर शहीद धरती…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर - हेमन्त तांडी, बसना महासमुंद छत्तीसगढ़ *बसना / महासमुंद।* छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी धान खरीदी योजना के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।