Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला संवाददाता- PL तिवारी आगर मालवा कनाडा के बाद अब फ्रांस की कंपनी से प्लेट माल्ट का आगर मालवा में 1200 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

16 Nov 2026, 08:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला संवाददाता- PL तिवारी आगर मालवा कनाडा के बाद अब फ्रांस की कंपनी से प्लेट माल्ट का आगर मालवा में 1200 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

*प्रेस विज्ञप्ति*
जिला संवाददाता- PL तिवारी वंदे भारत लाइव न्यूज़ आगर मालवा
*कनाडा के बाद अब फ्रांस की कंपनी सैफ़लेट माल्ट का आगर-मालवा में 1200 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव*
*50 हजार किसानों को जोड़ने की तैयारी, 1000 लोगों को मिलेगा रोजगार
औद्योगिक पार्क फेज-3 के लिए कलेक्टर डॉ मीना ने 107.50 हेक्टेयर नई जमीन उपलब्ध कराई

आगर मालवा, 16 नवंबर 2026। मालवा अंचल में औद्योगिक निवेश के साथ कृषि आधारित उद्योगों की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। कनाडा के बाद अब फ्रांस की बहुराष्ट्रीय कंपनी सैफ़लेट माल्ट ने आगर-मालवा जिले में करीब 1200 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है। कंपनी यहां जौ से माल्ट तैयार करने वाली आधुनिक औद्योगिक इकाई स्थापित करना चाहती है। इसके लिए औद्योगिक पार्क में 20 हेक्टेयर जमीन की मांग की गई है।

प्रस्तावित परियोजना से आगर-मालवा सहित उज्जैन, शाजापुर, देवास और मंदसौर जिले के 50 हजार से अधिक किसानों को जोड़ने की योजना है। कंपनी की योजना सालाना करीब 2.50 लाख टन जौ की खरीदी करने की है। परियोजना स्थापित होने पर लगभग 500 लोगों को प्रत्यक्ष और 500 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से, कुल 1000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

*जौ से तैयार होगा माल्ट, खाद्य और पेय उद्योग में है बड़ी मांग*

माल्ट मुख्य रूप से जौ से तैयार किया जाने वाला प्रसंस्कृत उत्पाद है। इसे बनाने के लिए जौ को नियंत्रित परिस्थितियों में पानी में भिगोकर अंकुरण कराया जाता है और निर्धारित तापमान पर सुखाकर माल्ट तैयार किया जाता है। माल्ट का उपयोग खाद्य प्रसंस्करण और पेय पदार्थ उद्योग में बड़े स्तर पर होता है। इसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थों के अलावा बिस्किट, ब्रेड, बेकरी उत्पाद, चॉकलेट और अन्य खाद्य उत्पादों के निर्माण में किया जाता है। आगर-मालवा में इस इकाई के स्थापित होने से कृषि उपज के स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा।

50 हजार किसानों से होगी जौ की खरीदी

परियोजना का सबसे महत्वपूर्ण पहलू क्षेत्र के किसानों को सीधे औद्योगिक बाजार से जोड़ना है। कंपनी किसानों को केवल उपज की खरीदी तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि जौ की गुणवत्ता सुधारने के लिए भी सहयोग देगी। इसके तहत किसानों को उन्नत किस्म के जौ के बीज उपलब्ध कराने, कृषि विशेषज्ञों से सलाह दिलाने, आधुनिक खेती की तकनीक समझाने और निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप उत्पादन के लिए प्रशिक्षण देने की योजना है। इससे किसानों को स्थानीय स्तर पर एक बड़ा औद्योगिक खरीदार उपलब्ध होगा और जौ की खेती को प्रोत्साहन मिलेगा।

*भारत में 2014 से मौजूद है कंपनी*

फ्रांस की बहुराष्ट्रीय कंपनी सैफ़लेट माल्ट की भारत में व्यावसायिक मौजूदगी वर्ष 2014 से है। कंपनी की राजस्थान के अलवर में पहले से माल्ट निर्माण इकाई संचालित है, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता करीब 18 हजार टन है। कंपनी का वैश्विक कारोबार करीब 20 देशों में फैला हुआ है।

*107.50 हेक्टेयर जमीन पर विकसित होगा औद्योगिक पार्क का फेज-3*

जिले में निवेश की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा ने औद्योगिक पार्क के फेज-3 के विकास के लिए 107.50 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध कराई है। इसी औद्योगिक क्षेत्र में सैफ़लेट माल्ट को प्रस्तावित इकाई की स्थापना के लिए 20 हेक्टेयर जमीन दिखाई गई है। फिलहाल कंपनी की ओर से निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। जमीन आवंटन सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद परियोजना की स्थापना की दिशा में आगे की प्रक्रिया बढ़ेगी।

एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक श्री राजेश राठौड़ ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सैफ़लेट माल्ट की ओर से निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। कंपनी को उद्योग की स्थापना के लिए जमीन दिखाई गई है और आगे की प्रक्रिया जारी है। इस तरह के उद्योग स्थापित होने से युवाओं को रोजगार मिलने के साथ किसानों को भी अपनी फसल का बेहतर मूल्य मिलने की संभावनाएं बढ़ती हैं।

कलेक्टर डॉक्टर शेर सिंह मीना की ओर से औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के लिए जमीन उपलब्ध कराई गई है। इससे औद्योगिक पार्क का विस्तार किया जा सकेगा और जल्द ही भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

“2029 तक सिक्किम की तर्ज पर विकसित होगा मोरनी”, CM सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- बनेगा हरियाणा का पहला आदर्श जैविक खेती ब्लॉक
Kurukshetra17 Nov

“2029 तक सिक्किम की तर्ज पर विकसित होगा मोरनी”, CM सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- बनेगा हरियाणा का पहला आदर्श जैविक खेती ब्लॉक

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मोरनी ब्लॉक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माटी वंदन अभियान के…

पूरी खबर पढ़ें →
ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਸਪੀਕਰ ਜੀ ਨੇ ਜਨਗਣਨਾ 2027 ਅਧੀਨ ਸੈਲਫ-ਇਨਿਊਮਰੇਸ਼ਨ ਤਹਿਤ ਭਰਿਆ ਫਾਰਮ
Faridkot17 Nov

ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਸਪੀਕਰ ਜੀ ਨੇ ਜਨਗਣਨਾ 2027 ਅਧੀਨ ਸੈਲਫ-ਇਨਿਊਮਰੇਸ਼ਨ ਤਹਿਤ ਭਰਿਆ ਫਾਰਮ

ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਜਨਗਣਨਾ-2027 ਨੂੰ ਡਿਜੀਟਲ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਲਈ ਨਾਗਰਿਕਾਂ…

पूरी खबर पढ़ें →
*न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित*
Jhabua17 Nov

*न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित*

*न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित* *विद्यार्थियों को बाल अधिकारों एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
अखलासपुर में DM का बड़ा एक्शन! अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, अतिक्रमण हटाने का आदेश!
Kaimur (Bhabua)17 Nov

अखलासपुर में DM का बड़ा एक्शन! अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, अतिक्रमण हटाने का आदेश!

जिला पदाधिकारी ने अखलासपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में सुनीं आमजनों की समस्याएं; पंचायत स्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!