Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bhilwara

लाल का खेड़ा ग्राम पंचायत के सामुदायिक विश्राम गृह पर अवैध कब्जे का आरोप, सरपंच ने SDM से की कार्रवाई की मांग

17 Nov 2026, 12:36 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लाल का खेड़ा ग्राम पंचायत के सामुदायिक विश्राम गृह पर अवैध कब्जे का आरोप, सरपंच ने SDM से की कार्रवाई की मांग - BHILWARA, राजस्थान

लाल का खेड़ा ग्राम पंचायत के सामुदायिक विश्राम गृह पर अवैध कब्जे का आरोप, सरपंच ने SDM से की कार्रवाई की मांग

जहाजपुर। नवगठित ग्राम पंचायत लाल का खेड़ा के सामुदायिक विश्राम गृह पर कथित अवैध कब्जे और निजी व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच डॉ. सुरेश कुमार मीणा ने उपखंड अधिकारी जहाजपुर को लिखित शिकायत देकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।

शिकायत में सरपंच डॉ. सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि लाल का खेड़ा ग्राम पंचायत के अंतर्गत नौ गांव आते हैं। वर्तमान में ग्राम पंचायत के पास अपना स्थायी पंचायत भवन उपलब्ध नहीं है। इसके अभाव में पंचायत के प्रशासनिक कार्यों, सरकारी योजनाओं के संचालन, जनसुनवाई और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत के मुख्य चौराहे पर स्थित सामुदायिक विश्राम गृह का निर्माण सरकार द्वारा सार्वजनिक उपयोग और आमजन की सुविधाओं के उद्देश्य से करवाया गया था। आरोप है कि वर्तमान में उक्त भवन पर एक ई-मित्र संचालक द्वारा कथित रूप से अनधिकृत कब्जा कर निजी व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके चलते भवन का उपयोग ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कार्यों और जनहित के लिए नहीं हो पा रहा है।

सरपंच ने प्रशासन से मांग की है कि सामुदायिक विश्राम गृह से कथित अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए, निजी व्यावसायिक उपयोग बंद करवाया जाए तथा भवन को अस्थायी पंचायत भवन के रूप में उपलब्ध कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को पंचायत संबंधी सुविधाएं मिल सकें।

इसके साथ ही शिकायत में लंबे समय से जारी प्रशासनिक निष्क्रियता तथा आदिवासी समुदाय से आने वाले निर्वाचित सरपंच के साथ संभावित भेदभावपूर्ण व्यवहार की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग भी उठाई गई है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और ग्राम पंचायत को अपना अस्थायी कार्यालय कब तक उपलब्ध हो पाता है।

रिपोर्टर: उस्मान मोहम्मद जहाजपुर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा मतदान केंद्रो पर सरपंच व पंच मतदान की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
Didwana-Kuchaman17 Nov

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा मतदान केंद्रो पर सरपंच व पंच मतदान की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा मतदान केंद्रो पर सरपंच व…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman16 Nov

माय भारत द्वारा 19 नवम्बर को डीडवाना में होगा राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन

माय भारत द्वारा 19 नवम्बर को डीडवाना में होगा राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन डीडवाना-कुचामन, मेरा युवा भारत…

पूरी खबर पढ़ें →
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा
Didwana-Kuchaman16 Nov

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!