कोल इंडिया की कंपनी ई सी एल से बड़ी खबर:कंपनी में कर्मचारियों के लिए वी आर एस योजना हो गई लागू,कैसे करेंगे आवेदन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धनबाद:कोल इंडिया की कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड(ई सी एल)से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है. जानकारी के अनुसार कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए वीआरएस योजना लागू कर दी है. 16 नवंबर को यानी आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.
आवेदन करने की अवधि ऑनलाइन पहली दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक रहेगी. 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के योग्य कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं. योजना की सुविधा ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के स्थाई वेतनमान पर कार्यरत गैर अधिकारी कर्मचारियों को मिलेगी.
आवेदन की तिथि के दिन कर्मचारी की उम्र कम से कम 45 वर्ष होनी चाहिए. जिन कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय या विजिलेंस कारवाई चल रही है, अथवा जो अनुबंध के तहत सेवा दे रहे हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे.
जानकारी के अनुसार खनन सुपरवाइजर , सर्वेयर, लेखाकार, फार्मासिस्ट, बिजली सुपरवाइजर, नर्सिंग स्टाफ, सिक्योरिटी इंस्पेक्टर को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. वीआरएस लेने वाले कर्मचारियों को हर पूर्ण सेवा वर्ष पर 35 दिनों का वेतन योजना के तहत कर्मचारियों को अनुदान के रूप में दी जाएगी.
इसकी गणना प्रत्येक पूर्ण सेवा वर्ष के लिए 35 दिनों के वेतन के आधार पर होगी. इसके अलावा सामान्य सेवानिवृत्ति की निर्धारित उम्र 60 वर्ष तक बची सेवा के प्रत्येक वर्ष के लिए 25 दिनों का वेतन भी दिया जाएगा
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मोरनी ब्लॉक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माटी वंदन अभियान के…
पूरी खबर पढ़ें →
ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਜਨਗਣਨਾ-2027 ਨੂੰ ਡਿਜੀਟਲ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਲਈ ਨਾਗਰਿਕਾਂ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsरसड़ा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी निरीक्षक कुलदीप कुमार हमारा की देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त संबंधित…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला पदाधिकारी ने अखलासपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में सुनीं आमजनों की समस्याएं; पंचायत स्तर…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर मालवा। किसानों की समस्याओं, कृषि संबंधी चुनौतियों और उनके अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने ग्राम निपानिया बैजनाथ…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर मालवा। किसानों की समस्याओं, कृषि संबंधी चुनौतियों और उनके अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने ग्राम निपानिया बैजनाथ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।