Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

एक हजार साल से आस्था का केंद्र बना रहली का प्राचीन सूर्य मंदिर, सुनार-देहार नदियों के संगम पर विराजमान हैं भगवान सूर्यदेव

17 Nov 2026, 04:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एक हजार साल से आस्था का केंद्र बना रहली का प्राचीन सूर्य मंदिर, सुनार-देहार नदियों के संगम पर विराजमान हैं भगवान सूर्यदेव - सागर, मध्य प्रदेश

, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश के सागर जिले की रहली तहसील में सुनार और देहार नदियों के पवित्र संगम पर स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर हजारों वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। अपनी अद्भुत स्थापत्य कला, प्राचीन मूर्तियों और ऐतिहासिक महत्व के कारण यह मंदिर बुंदेलखंड की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत में विशेष स्थान रखता है।

इसे कर्क रेखा पर स्थित देश का एकमात्र सूर्य मंदिर भी बताया जाता है। पुरातत्व विभाग के अभिलेखों के अनुसार मंदिर में स्थापित भगवान सूर्य की प्रतिमा 10वीं शताब्दी की मानी जाती है।

ऐतिहासिक जानकारी के अनुसार मंदिर का मूल स्वरूप कालांतर में नष्ट हो गया था, जिसके बाद 18वीं शताब्दी में परवर्ती मराठा सरदारों ने इसके अवशेषों का उपयोग कर मंदिर का पुनर्निर्माण कराया। पुरातत्वविदों का मानना है कि मंदिर का वर्तमान स्वरूप विभिन्न प्राचीन मंदिरों के अवशेषों को जोड़कर तैयार किया गया है।

मंदिर के गर्भगृह में भगवान सूर्य की भव्य एवं विशाल प्रतिमा स्थापित है। सूर्यदेव सात घोड़ों के रथ पर विराजमान हैं और उनके दोनों ओर स्त्री आकृतियां अंकित हैं।

भगवान सूर्य अपने दोनों हाथों में कमल धारण किए हुए हैं। उनके सिर के पीछे कमल से निर्मित अंडाकार प्रभामंडल दिखाई देता है।

प्रतिमा में उषा और प्रत्युषा के साथ सारथी अरुण को भी दर्शाया गया है। इसके अलावा दंड और पिंगल नामक परिचारकों तथा निक्षुभा और राज्ञी नाम से पहचानी गई स्त्री आकृतियों का भी विशेष महत्व है।

मंदिर में कुबेर, महाश्वेता देवी तथा ब्रह्मा, विष्णु और महेश की त्रिमूर्ति भी स्थापित है। पूर्वाभिमुख इस मंदिर के प्रवेश द्वार की दीवारों पर वैष्णव, शैव, नवग्रह सहित विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर प्रतिमाएं उकेरी गई हैं।

शहतीर स्थापत्य शैली और बारीक मूर्तिकला मंदिर को ऐतिहासिक दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण बनाती है। इतिहासकार डॉ.

रजनीश जैन के अनुसार रहली के सूर्य मंदिर को सामान्यतः चंदेलकालीन माना जाता है, हालांकि इसकी पुष्टि करने वाले प्रामाणिक ऐतिहासिक साक्ष्य अभी उपलब्ध नहीं हैं। मंदिर के इतिहास के साथ रहली नाम की उत्पत्ति पर भी गहन शोध की आवश्यकता है।

महोबा में राहिल सागर के किनारे स्थित सूर्य मंदिर और राहिल्य नगर के ऐतिहासिक संदर्भों को देखते हुए दोनों स्थानों के बीच संभावित संबंधों की पड़ताल की जा सकती है। बताया जाता है कि महोबा का सूर्य मंदिर नौवीं शताब्दी में चंदेल राजा राहिल देव वर्मन द्वारा बनवाया गया था।

बुंदेलखंड के इन दोनों ऐतिहासिक स्थलों पर सूर्य मंदिरों की मौजूदगी क्षेत्र में प्राचीन सूर्य उपासना की समृद्ध परंपरा को दर्शाती है। सूर्य उपासना के प्रमुख पर्व छठ के अवसर पर रहली का यह प्राचीन सूर्य मंदिर विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है।

सुनार और देहार नदियों के संगम पर स्थित यह धरोहर न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, बल्कि बुंदेलखंड की प्राचीन कला, स्थापत्य और इतिहास की अनमोल विरासत भी है। रहली का सूर्य मंदिर आज भी अपने भीतर हजारों वर्षों के इतिहास, धार्मिक मान्यताओं और प्राचीन भारतीय शिल्पकला की गौरवगाथा समेटे हुए है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*गोपाष्टमी पर प्रभु श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद*
Ludhiana17 Nov

*गोपाष्टमी पर प्रभु श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद*

गौ माता की सेवा और पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश किसानों की समस्याओं पर गरजी कांग्रेस, निपानिया बैजनाथ में किसान चौपाल लगाकर सुनी अन्नदाताओं की पीड़ा किसानों के हक और अधिकारों की लड
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश किसानों की समस्याओं पर गरजी कांग्रेस, निपानिया बैजनाथ में किसान चौपाल लगाकर सुनी अन्नदाताओं की पीड़ा किसानों के हक और अधिकारों की लड
मामा के घर आई युवती से प्रेमी के सामने 5 दरिदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म।
Sagar17 Nov

मामा के घर आई युवती से प्रेमी के सामने 5 दरिदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म।

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र में एक युवती…

पूरी खबर पढ़ें →
कांग्रेस में महिला चेहरों की कमी,33% आरक्षण की आहट से पार्टी अलर्ट मोड पर
Sagar17 Nov

कांग्रेस में महिला चेहरों की कमी,33% आरक्षण की आहट से पार्टी अलर्ट मोड पर

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश कांग्रेस में महिला नेतृत्व को मजबूत करने की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!