रोहट में युवा विरासत महोत्सव के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग

रोहट में युवा विरासत महोत्सव के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग
रोहट (पाली)। राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार एवं पाली जिला युवा कांग्रेस कमेटी के प्रभारी निरमा मेघवाल के निर्देशानुसार व जिला अध्यक्ष राकेश संवसा के नेतृत्व में चार दिवसीय युवा विरासत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को रोहट में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस
प्रतियोगिता में सरस्वती आदर्श बाल माध्यमिक विद्यालय रोहट एवं कृष्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहट के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस
प्रतियोगिता का विषय "नेहरू जी के सपनों का भारत और आइडिया ऑफ इंडिया" रखा गया।
इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने मंच से पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान, आधुनिक भारत के निर्माण, शिक्षा, विज्ञान, लोकतंत्र, सामाजिक समानता एवं युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल, नेतृत्व क्षमता तथा देश के इतिहास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
इस भाषण प्रतियोगिता में सरस्वती आदर्श बाल माध्यमिक विद्यालय के छात्रा कृतिका बिश्नोई ने प्रथम, पायल ने द्वितीय, निकिता बिश्नोई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है । वही कृष्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय से छात्र दिलीप पटेल ने प्रथम, सागर देवासी ने द्वितीय, विद्या मेघवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है
इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं।
ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और मंच पर अपनी बात रखने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं युवा साथियों का सहयोग सराहनीय रहा।
इस अवसर पर सभी विजेता विद्यार्थियों को पाली विधानसभा उपाध्यक्ष राजाराम सरगरा, मोहनलाल गुर्जर अरटिया व रोहट ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश भाटी (बावरी) एवं संबंधित विद्यालयों के संस्था प्रधान अशोक भांबू ,अजय बिश्नोई, हुकमाराम पटेल व शिक्षक किशनलाल, जगदीश देवासी, शिक्षिका स्वर्णलता, तनु चारण, गुड़िया पटेल आदि द्वारा सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






