Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

राजस्थान ग्रामीण बैंक एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

18 Nov 2026, 01:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राजस्थान ग्रामीण बैंक एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - NAGAUR, राजस्थान

पादूकलां। राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा पादूकलां एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में आमजन को वित्तीय जागरूकता, वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के माध्यम से आमजन को बीमा सुरक्षा का लाभ मिल सकता है।

वहीं अटल पेंशन योजना के तहत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्ति अपनी आयु के अनुसार न्यूनतम अंशदान करके 60 वर्ष की आयु के बाद आजीवन मासिक पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इससे वृद्धावस्था में आर्थिक आत्मनिर्भरता बनाए रखने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की अपील की गई। साथ ही बैंक खातों में केवाईसी अपडेट करवाने एवं नामांकन (नॉमिनी) दर्ज करवाने के महत्व के बारे में भी बताया गया।

डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए आरटीजीएस, आईएमपीएस, एनईएफटी एवं यूपीआई जैसी सुविधाओं का सुरक्षित उपयोग करने के लिए आमजन को प्रेरित किया गया। बैंक ऋण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि ऋण की किस्तें एवं ब्याज समय पर जमा करवाएं, ताकि पात्रतानुसार सरकारी सब्सिडी का लाभ मिल सके।

साथ ही बैंक ऋण का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के लिए करने, अनावश्यक डिफॉल्ट से बचने एवं अपना क्रेडिट स्कोर (CIBIL Score) अच्छा बनाए रखने की अपील की गई। कार्यक्रम में राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक आकांक्षा कुमार , वित्तीय साक्षरता समन्वयक बी.सी.

सोनी, लोकेश कुमार, महेंद्र, शिरीन सिद्दीकी, बीसी मिर्मला सांखला,, नेहा खोरवाल एवं मुकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

झालावाड़ में गूँजा झलकारी बाई का जयघोष, कोली समाज ने मनाई वीरांगना की जयंती, 20 दिसंबर को होगी जिला कार्यकारिणी की घोषणा
Jhalawar22 Nov

झालावाड़ में गूँजा झलकारी बाई का जयघोष, कोली समाज ने मनाई वीरांगना की जयंती, 20 दिसंबर को होगी जिला कार्यकारिणी की घोषणा

झालावाड़, 22 नवंबर 2026 वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के उपलक्ष में आज झालावाड़ में एक भव्य कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
चिटफंड कंपनियों में फंसे गरीबों के पैसे की वापसी की मांग तेज, अपनी जनता पार्टी युवा मोर्चा ने सरकार को सौंपा ज्ञापन लखनऊ में रमेश चंद्र निषाद ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्र
कटनी-शहडोल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की चपेट में आई बाइक, दो छात्रों की दर्दनाक मौत, तीसरा गंभीर सुर्खी मोड़ के पास हुआ हादसा, तीनों युवक ग्राम सुर्खी पौंडी के निवासी; गां
कन्हाई चौहान की संपत्ति की जांच की उठी मांग, मुखिया प्रतिनिधि ने प्रेस वार्ता कर बताया
Dhanbad22 Nov

कन्हाई चौहान की संपत्ति की जांच की उठी मांग, मुखिया प्रतिनिधि ने प्रेस वार्ता कर बताया

बाघमारा। पंचायत चुनाव से पहले इलाके में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच मंदरा पंचायत…

पूरी खबर पढ़ें →
नशा तस्करों पर रेवाड़ी पुलिस ने कसा शिकंजा: अवैध नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Rewari22 Nov

नशा तस्करों पर रेवाड़ी पुलिस ने कसा शिकंजा: अवैध नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी( सुरेश सिहाग )पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में नशीले पदार्थों की…

पूरी खबर पढ़ें →
बेटियों के जन्म पर गर्व जताने वाली माताओं का सम्मान, नवजात बच्चियों को भेंट किए उपहार समाज सेवा विकास संस्था की अनूठी पहल, हर महीने बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को किया जाएगा
error: Content is protected !!