झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा

जिला जनसम्पर्क कार्यालय
धनबाद
दिनांक- 18 नवंबर 2026
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा
माननीय विधायक सिंदरी ने बलियापुर प्रखंड में नवनिर्मित प्रखंड लोक स्वास्थ्य इकाई (BPHU) भवन का किया भव्य उद्घाटन
झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह-2026 पखवाड़ा के अवसर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण स्तर पर आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। बलियापुर प्रखंड में नवनिर्मित प्रखंड लोक स्वास्थ्य इकाई (Block Public Health Unit – BPHU) भवन का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय विधायक सिंदरी श्री चन्द्रदेव महतो द्वारा किया गया।
इस अवसर पर माननीय विधायक श्री चन्द्रदेव महतो एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा शिलापट्ट का अनावरण कर नवनिर्मित भवन को आम जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक ने कहा कि प्रखंड स्तर पर इस अत्याधुनिक इकाई के शुरू होने से बलियापुर प्रखंड एवं आसपास के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब लोगों को छोटी-बड़ी पैथोलॉजिकल जांच और उपचार के लिए जिला मुख्यालय या महंगे निजी लैब के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
प्रखंड लोक स्वास्थ्य इकाई (BPHU) की प्रमुख विशेषताएं:
आधुनिक जांच सुविधा: यहां एक ही छत के नीचे रक्त जांच, मलेरिया, डेंगू, टीबी सहित विभिन्न संक्रामक और गैर-संक्रामक रोगों की नि:शुल्क और त्वरित जांच हो सकेगी।
*डेटा प्रबंधन और निगरानी:* प्रखंड स्तर पर बीमारियों के रुझान और स्वास्थ्य आंकड़ों की रियल-टाइम निगरानी के लिए आधुनिक आईटी प्रणाली की व्यवस्था की गई है।
*स्वास्थ्य सेवाओं का विकेंद्रीकरण:* ग्रामीण इलाकों के लोगों को समय पर सटीक निदान (Diagnosis) मिलने से बीमारियों की रोकथाम और त्वरित इलाज में बड़ी मदद मिलेगी।
उद्घाटन के पश्चात माननीय विधायक ने भवन में स्थापित प्रयोगशाला (लैब), उपकरण कक्ष और अन्य बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील रहकर बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







