।
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)
थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने गांव कापड़ीवास में घर में घुसकर चोरी का प्रयास करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान युपी के जिला महोबा के गांव छिकहरा हाल किरायेदार गांव कापडीवास निवासी धर्मजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
जांचकर्ता ने बताया की गांव कापड़ीवास निवासी सुधीर कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि गत 16 नवंबर 2026 की रात को समय करीब 11:35 बजे, उनके घर में तीन अनजान व्यक्ति दीवार कूदकर जबरन घर में घुस आए। आरोपियों ने घर के अंदर आकर बच्चों को मारने की धमकी दी और डरा-धमकाकर अंदर का कमरा खुलवाने व चोरी का प्रयास किया।
जब अंदर से दरवाजा नहीं खोला गया, तो आरोपियों ने दो अन्य दरवाजों को भी तोड़ डाला। घर के अंदर घुसने के उनके इस प्रयास के दौरान पीड़ित के परिवार द्वारा शोर मचाए जाने पर तुरंत आस पास लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। लोगो को आता देख दो आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे, लेकिन एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने तुरंत प्रभाव से मामला दर्ज कर मामले में संलिप्त एक आरोपी युपी के जिला महोबा के गांव छिकहरा हाल किरायेदार गांव कापड़ीवास निवासी धर्मजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार माननीय अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में जेल भेज दिया गया है।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस फरार चल रहे अन्य दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वारदात में शामिल बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने और आमजन की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।