Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश शासकीय महाविद्यालय बड़ोद में युवा संगम रोजगार मेले का सफल आयोजन 93 युवाओं का प्रारंभिक चयन, कुबेर इनिशिएटिव एवं प्रोजेक्ट कोड के माध्

18 Nov 2026, 07:17 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश शासकीय महाविद्यालय बड़ोद में युवा संगम रोजगार मेले का सफल आयोजन 93 युवाओं का प्रारंभिक चयन, कुबेर इनिशिएटिव एवं प्रोजेक्ट कोड के माध् - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा,18 नवंबर/ युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय आगर-मालवा एवं शासकीय महाविद्यालय बड़ोद के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला) का आयोजन किया गया।

मेले में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न रोजगार एवं स्वरोजगार अवसरों के लिए पंजीयन कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.

वंदना शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी श्री संजीव कुमार पाटिल माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर किया गया। रोजगार मेले में कुल 145 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 93 शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों का विभिन्न रोजगार अवसरों के लिए प्रारंभिक चयन किया गया।

स्वरोजगार एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन कि विभिन्न योजना मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप योजना के अंतर्गत 13 आवेदकों का पंजीयन किया गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत ग्रामीण आजीविका मिशन, एनयूएलएम, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (डीटीआईसी), उद्योग विभाग तथा आदिवासी कल्याण विभाग आदि के माध्यम से 243 हितग्राहियों को कुल 255 लाख रुपये की ऋण राशि का वितरण माह में किया गया |
मेले के दौरान लगभग 145 विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों को करियर काउंसलिंग और रोजगार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर ब्लू लीफ केयर, स्माइल फाउंडेशन वीजेए एग्रो बायो केयर भोपाल , जिला उद्योग विभाग आगर-मालवा, श्री जी सोलर रतलाम, पे प्वाइंट इंडिया लिमिटेड मुंबई, श्री सेठ इंडस्ट्री आगर, एल आई सी , तथा ए डब्लू पी एल, बी ओ आई आर सेटी ,आयुर्वेदिक औषधि मार्केटिंग से जुड़े प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कंपनी प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए तथा उन्हें रोजगार, कार्यक्षेत्र एवं उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, उन्हें स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.

वंदना शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी श्री संजीव कुमार पाटिल, आदिम जाति कल्याण विभाग से श्री संदीप शर्मा ,बोडाना जी (आईटीआई) ,पूनम शर्मा (आईटीआई), अंकित गौड़ , श्री राजेश चौहान (पॉलिटेक्निक कॉलेज), पंजीयन समिति के सदस्य श्रीमती कीर्ति ग्वाला, डॉ पुष्पा भामदरे , डॉ रीना पाटीदार ,डॉ मीनल मैंहना ,श्री नंदराम सोलंकी,श्री गोपाल सोलंकी, श्री प्रदीप सैनी सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय की टीम एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

STG Deco आउटसोर्सिंग कंपनी के मज़दूरों का एलान, मासूम खान की नहीं चलेगी मनमानी
Dhanbad20 Nov

STG Deco आउटसोर्सिंग कंपनी के मज़दूरों का एलान, मासूम खान की नहीं चलेगी मनमानी

बाघमारा, कतरास : जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय संगठन सचिव मासूम खान ने बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया प्रबंधन और…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता – PLतिवारी शासकीय चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
Agar-Malwa20 Nov

जिला संवाददाता – PLतिवारी शासकीय चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

समाचार क्र (1) जिला संवाददाता- PLतिवारी वंदे भारत लाइव टीवी स्थान - आगर मालवा *कलेक्टर ने सुसनेर में…

पूरी खबर पढ़ें →
मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग NH 135 बरकछा घाटी पर आए दिन दुर्घटना हो रही है इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है
Mirzapur20 Nov

मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग NH 135 बरकछा घाटी पर आए दिन दुर्घटना हो रही है इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है

मिर्जापुर से सोनभद्र में जाने वाले रोड बरकछा घाटी पर आए दिन हो रही दुर्घटना इस पर कोई…

पूरी खबर पढ़ें →
दो संतान की बाध्यता समाप्त होने पर कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Sagar20 Nov

दो संतान की बाध्यता समाप्त होने पर कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*, मध्य प्रदेश शासन द्वारा शासकीय सेवाओं में दो संतान…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Sikar20 Nov

# श्रीमाधोपुर से बड़ी राजनीतिक खबर: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को चुनाव में बड़ा झटका, परिवार के चारों प्रत्याशी हारे

# श्रीमाधोपुर से बड़ी राजनीतिक खबर: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को चुनाव में बड़ा झटका, परिवार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!