बांदरी में 49.90 करोड़ की बांदरी जलप्रदाय योजना और 9.16 करोड़ के तहसील भवन का पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किया लोकार्पणा

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने 49.90 करोड़ की लागत से स्थापित बांदरी जलप्रदाय योजना और 9.16 करोड़ की लागत से निर्मित संयुक्त तहसील भवन का लोकार्पण का किया। इन दो महत्वपूर्ण कार्यों से बांदरी नगर परिषद क्षेत्र की जनता की दशकों पुरानी जल समस्या का स्थायी समाधान हुआ और साथ ही 40 ग्रामों की आबादी को तहसील व एसडीएम कार्यालयों से संबंधित कामों के लिए मालथौन तक जाने से छुटकारा मिल गया।
पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर बांदरी नगर परिषद अंतर्गत विभिन्न वार्डों में 3 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। लोकार्पण कार्यक्रम में अपने संबोधन में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बांदरी क्षेत्र में हमेशा से पीने के पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
गर्मियों में तो दो किमी दूर जाकर निजी क्या अभय कुओं से लोग पानी भरने जाते थे। अब बांदरी के पूरे 15 वार्डों में 24 घंटे शुद्ध फिल्टर वाटर आपको मिलना प्रारंभ हो जाएगा।
पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि बांदरी की जल प्रदाय योजना को मंत्री रहते हुए उन्होंने ही स्वीकृत कराया था। इस योजना के स्थायी जल स्रोत के लिए उल्दन बांध परियोजना को भी बड़ी कोशिशों के बाद स्वीकृत कराया और तेज गति से बांध का निर्माण कराया।
उन्होंने कहा कि उल्दन बांध से बांदरी नगर परिषद के 15 वार्डों में नलों से वाटर सप्लाई होगी ही साथ ही अगले साल से किसानों के खेत में सिंचाई प्रारंभ हो सकेगी। आगामी मई माह में यह बांध पूरी तरह से कंप्लीट हो जाएगा और अगली दिवाली के समय से हमारे खेतों में पानी मिलना शुरू हो जाएगा ।
उन्होंने कहा कि इससे मालथौन विकासखण्ड के 59 गांव लाभान्वित होंगे। 59 गांवों के खेतों में पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई का पानी पहुंचेगा इससे क्षेत्र में क्षेत्र में संपन्नता, समृद्धि बढ़ेगी और किसान धान फसल भी ले सकेंगे।
उन्होंने कहा कि बांदरी में नवीन तहसील कार्यालय की स्थापना कराने के बाद अब इसका भव्य नवीन कार्यालय भी आपको समर्पित है। कार्यालय के बनने के बाद यहां रिकार्ड रूम, लोकसेवा गारंटी कक्ष, अर्जीनवीस, वकील, टाइपिंग वर्क, जलपान गृह आदि बहुत से रोजगार सृजित होंगे और बांदरी नगर की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी।
यहां किसानों और आम नागरिकों को तहसील से संबंधित सभी सुविधाओं के अलावा एसडीएम कार्यालय की भी सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि प्रति मंगलवार को बांदरी के बाजार दिवस पर एसडीएम बांदरी तहसील कार्यालय में जनसुनवाई हेतु उपस्थित होंगी।
साथ ही ऐसी व्यवस्था भी शीघ्र की जाएगी कि एसडीएम कोर्ट सप्ताह में दो दिवस बांदरी संयुक्त तहसील कार्यालय में बैठे। उन्होंने कहा कि दस साल पहले तक बांदरी एक ग्राम पंचायत थी।
सिर्फ दस साल के दौरान यहां नगर परिषद, तहसील भवन, महाविद्यालय, सांदीपनि विद्यालय, बस स्टेंड, आडिटोरियम, सड़कें, स्ट्रीट लाइटें, 6000 पीएम आवास, नल जल योजना आदि सभी सुविधाएं हों गईं। इससे यहां की अर्थव्यवस्था और जीवनस्तर पूरी तरह बदल गया।
अब यहां 30 बिस्तर का सर्व सुविधायुक्त अस्पताल, इंडस्ट्रियल एरिया और रोजगार की दिशा में काम करना मेरी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में इतने विकास के काम आसान नहीं थे क्योंकि वन क्षेत्र होने के कारण बांदरी में विकास कार्यों के लिए राजस्व की सरकारी जमीन ही नहीं थी, उन्होंने बताया कि उन्होंने दौड़ धूप करके बांदरी में फारेस्ट और थाने की भूमि विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई।
उन्होंने कहा कि बांदरी में एक बैंक और बड़ी गौशाला की भी आवश्यकता है। मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह का स्वागत फूल मालाओं के स्थान पर स्टेशनरी सामग्री, स्कूल बैग, हीटर, वाटर बाटल, कंबल, चाकलेट बास्केट जैसी जरूरतमंदों को वितरण योग्य उपयोगी सामग्री से किया गया।
इन स्वागतकर्ताओं में श्रीमती सुधा विश्वनाथ सिंह न.परि अध्यक्ष, लक्ष्मी लोधी, राजस्व परिवार, सीमा रजक, गोविंद अहिरवार, पार्षद बरोदिया, उदयपाल यादव, नरेश जैन, सनत साहू, संतोष पटेल, कृपाल ठाकुर, रामू पटेल पार्षद, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, पंडित लक्ष्मीकांत मुंडोतिया, कुलदीप राय, अवधेश सिंह ठाकुर, उमेश राय, सचिन आदिवासी, वकील लोधी, राजू जैन, पप्पू मुकद्दम, राजेंद्र बड़े घरवाले, नंदराम घोषी, देवी दयाल कुशवाहा, पुष्पेंद्र यादव, सुम्मेर सिंह, सत्यम जैन ठेकेदार, सम्मर सिंह, महेंद्र यादव मंडल उपाध्यक्ष, एसडीओ एमपीयूडीसी दिनेश बरेले शामिल रहे। कार्यक्रम में एसडीएम मालथौन मोना दांगी, तहसीलदार कुलदीप सिंह राजपूत, तहसीलदार मालथौन आरपी सिंह, एसडीओ पीडब्लूडी सीमा रजक, दिनेश बरेले पीएम पी आईयू एमपीयूडीसी, बीईओ हमीर ठाकुर, सीएमओ संजय समुद्रे, राजेश मेहथेले, अरुण श्रीवास्तव,अनिल पाराशर मंडल अध्यक्ष, महेश पाराशर, डॉ.
रोहित,श्रीमती संध्या राजपूत महिला मोर्चा, कल्याण सिंह पहरगुवां, देवी दयाल पटेल, राव राजा राजपूत, शेर सिंह, राजेंद्र लोधी, देशराज सिंह, उमेश राय,अवधेश सिंह ठाकुर, कुलदीप राय, राजा राजपूत, रामकिशन अहिरवार, राजू जैन, तुलसीराम यादव, पप्पू सैयद, महेंद्र यादव, रामू पटेल,रमेश अहिरवार, भरत अहिरवार सहित अनेक गणमान्य जन शामिल रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






