एनटीपीसी टंडवा में बड़ा हादसा:निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट का ढांचा गिरने से पांच मजदूरों की मौत की खबर,एक की हालत गंभीर।।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खलारी। झारखंड के चतरा जिले के टंडवा स्थित एनटीपीसी परियोजना में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे एक भीषण औद्योगिक हादसा हुआ। निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट का ढांचा अचानक ढह गया, जिससे करीब 90 फीट की ऊंचाई पर काम कर रहे मजदूर नीचे गिर गए। हादसे में तीन मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य के इलाज के दौरान दम तोड़ने की सूचना है। एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, मृतकों की कुल संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी प्रतीक्षित है।
"निर्माण स्थल पर हुआ हादसा"
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना एनटीपीसी की निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट परियोजना के सीएचपी-जेएच-1 स्थल पर हुई। निर्माण का मुख्य ठेका थायसन कंपनी को मिला था, जबकि कार्य पेटी ठेकेदार सिंपलेक्स कंपनी के माध्यम से कराया जा रहा था। घायलों को इलाज के लिए संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे में मृतकों के रूप में राजेंद्र सोनी (टंडवा झंडा चौक), बबलू कुमार (औरंगाबाद) और बालेश्वर पासवान (सिरसी, हजारीबाग) के नाम सामने आए हैं। अन्य मृतकों की पहचान और अंतिम आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
"ढांचे की डिजाइन और सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल"
प्रारंभिक चर्चाओं में ढांचे की डिजाइन में तकनीकी खामी को हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा तकनीकी जांच के बाद ही हो सकेगा।
घटना के बाद मजदूरों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोग एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई, निष्पक्ष जांच, दोषियों की जवाबदेही, मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और घायलों के बेहतर इलाज की मांग कर रहे हैं। एनटीपीसी के मुख्य द्वार पर विरोध-प्रदर्शन और जाम की तैयारी की भी सूचना है।
थायसन कंपनी के प्रभारी डी.के. सिंह ने कहा कि वह छुट्टी पर हैं और उन्हें घटना की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने तकनीकी जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की बात कही।
अब सबसे बड़ा सवाल है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों का पालन हुआ था या नहीं?
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बाघमारा, कतरास : जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय संगठन सचिव मासूम खान ने बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया प्रबंधन और…
पूरी खबर पढ़ें →
समाचार क्र (1) जिला संवाददाता- PLतिवारी वंदे भारत लाइव टीवी स्थान - आगर मालवा *कलेक्टर ने सुसनेर में…
पूरी खबर पढ़ें →
ਜਲੰਧਰ :20 ਨਵੰਬਰ ( ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ) ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਸਿਰਮੌਰ ਜਥੇਬੰਦੀ ਪੰਜਾਬ ਸੁਬਾਰਡੀਨੇਟ ਸਰਵਿਸਿਜ਼ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੀ…
पूरी खबर पढ़ें →
मिर्जापुर से सोनभद्र में जाने वाले रोड बरकछा घाटी पर आए दिन हो रही दुर्घटना इस पर कोई…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडरो। गांवों में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*, मध्य प्रदेश शासन द्वारा शासकीय सेवाओं में दो संतान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।