Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

भभुआ-मोहनिया में अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का अभियान, पार्किंग और बस स्टैंड के लिए चिह्नित होगी जमीन

19 Nov 2026, 09:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भभुआ-मोहनिया में अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का अभियान, पार्किंग और बस स्टैंड के लिए चिह्नित होगी जमीन - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

भभुआ-मोहनिया में अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का अभियान, पार्किंग और बस स्टैंड के लिए चिह्नित होगी जमीन

नगर निकायों के क्षेत्र विस्तार पर भी होगा विचार, नालों से हटेगा अतिक्रमण; डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

भभुआ (कैमूर)। जिले में शहरी विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद भभुआ एवं नगर पंचायत मोहनिया के क्षेत्र विस्तार, अतिक्रमण हटाने, पार्किंग व्यवस्था और बस स्टैंड के लिए भूमि चयन सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को भभुआ एवं मोहनिया के शहरी क्षेत्रों में सरकारी जमीन, सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण नहीं हो, इसके लिए नियमित निगरानी करने को कहा।

शहरों में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पार्किंग स्थल चिह्नित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, मोहनिया में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए बस स्टैंड निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का चयन करने को कहा गया।

बैठक में नालों से अतिक्रमण हटाने, जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने, सड़कों की स्थिति सुधारने, नियमित साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भभुआ एवं मोहनिया को स्वच्छ, सुंदर, अतिक्रमणमुक्त और सुव्यवस्थित शहर बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में नगर निकायों एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

STG Deco आउटसोर्सिंग कंपनी के मज़दूरों का एलान, मासूम खान की नहीं चलेगी मनमानी
Dhanbad20 Nov

STG Deco आउटसोर्सिंग कंपनी के मज़दूरों का एलान, मासूम खान की नहीं चलेगी मनमानी

बाघमारा, कतरास : जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय संगठन सचिव मासूम खान ने बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया प्रबंधन और…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता – PLतिवारी शासकीय चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
Agar-Malwa20 Nov

जिला संवाददाता – PLतिवारी शासकीय चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

समाचार क्र (1) जिला संवाददाता- PLतिवारी वंदे भारत लाइव टीवी स्थान - आगर मालवा *कलेक्टर ने सुसनेर में…

पूरी खबर पढ़ें →
मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग NH 135 बरकछा घाटी पर आए दिन दुर्घटना हो रही है इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है
Mirzapur20 Nov

मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग NH 135 बरकछा घाटी पर आए दिन दुर्घटना हो रही है इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है

मिर्जापुर से सोनभद्र में जाने वाले रोड बरकछा घाटी पर आए दिन हो रही दुर्घटना इस पर कोई…

पूरी खबर पढ़ें →
दो संतान की बाध्यता समाप्त होने पर कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Sagar20 Nov

दो संतान की बाध्यता समाप्त होने पर कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*, मध्य प्रदेश शासन द्वारा शासकीय सेवाओं में दो संतान…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Sikar20 Nov

# श्रीमाधोपुर से बड़ी राजनीतिक खबर: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को चुनाव में बड़ा झटका, परिवार के चारों प्रत्याशी हारे

# श्रीमाधोपुर से बड़ी राजनीतिक खबर: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को चुनाव में बड़ा झटका, परिवार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!