Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

धुंध को लेकर रेवाड़ी पुलिस की एडवाइजरी, वाहन चालक बरतें विशेष सावधानी रेवाडी-संवाददाता डॉ. राजकुमार यादव

19 Nov 2026, 09:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धुंध को लेकर रेवाड़ी पुलिस की एडवाइजरी, वाहन चालक बरतें विशेष सावधानी रेवाडी-संवाददाता डॉ. राजकुमार यादव - REWARI, हरियाणा

धुंध को लेकर रेवाड़ी पुलिस की एडवाइजरी, वाहन चालक बरतें विशेष सावधानी

रेवाडी-संवाददाता डॉ. राजकुमार यादव: सुबह और देर रात धुंध के कारण कम हो सकती है दृश्यता, सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी

– पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा की अपील—वाहन की रफ्तार रखें नियंत्रित, आपकी सतर्कता बचा सकती है कई जिंदगियां

मौसम में बदलाव और ठंड की शुरुआत के साथ सुबह एवं देर रात धुंध की संभावना को देखते हुए रेवाड़ी पुलिस ने आमजन और वाहन चालकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने नागरिकों से अपील की है कि धुंध के दौरान सड़क पर अतिरिक्त सावधानी बरतें और यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

धुंध में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

धुंध के कारण सड़क पर दृश्यता कम होने से सामने से आने वाले वाहन, मोड़ तथा सड़क पर मौजूद अन्य अवरोध समय रहते दिखाई नहीं देते। ऐसी स्थिति में तेज रफ्तार और असावधानी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों, मुख्य सड़कों और ग्रामीण संपर्क मार्गों पर वाहन चलाने वालों से सतर्क रहने की अपील की।

वाहन चालक इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

▪️धुंध के दौरान वाहन की गति धीमी और नियंत्रित रखें।

▪️लो-बीम हेडलाइट तथा आवश्यकतानुसार फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। हाई-बीम से बचें।

▪️आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त सुरक्षित दूरी बनाए रखें और अचानक ब्रेक लगाने या ओवरटेक करने से बचें।

▪️ मोड़ लेते समय समय पर इंडिकेटर दें तथा वाहन के शीशे साफ रखें।

▪️घनी धुंध में दृश्यता बेहद कम होने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन रोकें। सड़क पर या सड़क के किनारे असुरक्षित ढंग से वाहन खड़ा न करें।

▪️दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें और रात के समय रिफ्लेक्टिव कपड़ों का प्रयोग करें।

▪️ट्रैक्टर-ट्रॉली, रेहड़ी,ऑटो तथा अन्य धीमी गति वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगाएं।

स्कूल वाहन चालकों और पैदल यात्रियों से भी विशेष अपील

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्कूल बसों, वैन और बच्चों को स्कूल छोड़ने जाने वाले अभिभावकों को सुबह के समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। पैदल यात्री सड़क पार करने से पहले दोनों ओर देखें तथा धुंध में दिखाई देने वाले हल्के रंग या रिफ्लेक्टिव कपड़ों का प्रयोग करें।

जल्दबाजी से बेहतर है सुरक्षित पहुंचना

सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। कुछ मिनट जल्दी पहुंचने के लिए अपनी और दूसरों की जिंदगी जोखिम में न डालें। धुंध के मौसम में संयम, सतर्कता और यातायात नियमों का पालन ही सुरक्षित यात्रा का सबसे प्रभावी उपाय है।

रेवाड़ी पुलिस की अपील है कि किसी भी सड़क दुर्घटना अथवा आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें।

सावधानी से चलें, सुरक्षित घर पहुंचें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मधुबन धाम में हुआ मुख्य संपादक डॉक्टर मनी मनेश्वर की पत्रिका शगुन चिरैया का विमोचन
Dhamtari19 Nov

मधुबन धाम में हुआ मुख्य संपादक डॉक्टर मनी मनेश्वर की पत्रिका शगुन चिरैया का विमोचन

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू मो नं. 9131340270 मगरलोड (जिला धमतरी )छःग मधुबन धाम में हुआ मुख्य संपादक डॉक्टर…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा मुक्त विद्यालय परीक्षा के आवेदन 20 नवंबर से शुरू, इस तारीख तक बिना विलंब शुल्क भर सकेंगे फॉर्म
Kurukshetra19 Nov

हरियाणा मुक्त विद्यालय परीक्षा के आवेदन 20 नवंबर से शुरू, इस तारीख तक बिना विलंब शुल्क भर सकेंगे फॉर्म

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने फरवरी-मार्च 2027 में होने वाली सेकेंडरी और…

कार में डलवाया 1710 का पेट्रोल और बिना पैसे दिए हो गए रफूचक्कर, CCTV में कैद हुई वारदात; पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
Kurukshetra19 Nov

कार में डलवाया 1710 का पेट्रोल और बिना पैसे दिए हो गए रफूचक्कर, CCTV में कैद हुई वारदात; पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana साहा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर तेल भरवाकर बिना पैसे दिए…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi19 Nov

छग.माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं,12वीं, बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय सारणी जारी कर दी है।

प्राप्त हुई जानकारी अनुसार छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!