Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद जमकर हुआ हंगामा

19 Nov 2026, 08:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद जमकर हुआ हंगामा - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महराजगंज निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा, डॉक्टर और महिला कर्मचारी हिरासत में

लापरवाही से इलाज करने और समय पर रेफर नहीं करने का आरोप, अस्पताल से मशीनें और उपकरण निकालने का कथित वीडियो वायरल

महराजगंज। जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने और महिला की हालत गंभीर होने के बावजूद समय से दूसरे अस्पताल में रेफर नहीं करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, महिला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों का आरोप है कि गंभीर स्थिति होने के बावजूद समय रहते उसे रेफर नहीं किया गया। बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने पर वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद आक्रोशित परिजन वापस निजी अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर तथा एक महिला कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

हिरासत के दौरान अस्पताल से उपकरण निकालने का आरोप

मामले में एक और आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर को हिरासत में लिए जाने के दौरान अस्पताल के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर मशीनें और अन्य चिकित्सा उपकरण बाहर निकाले गए। इस घटना का कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच

घटना की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची। टीम ने अस्पताल में उपलब्ध ऑक्सीजन, दवाओं, एक्स-रे मशीन, लैब और उपचार से संबंधित उपकरणों की जांच की।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। महिला की मौत के वास्तविक कारणों और इलाज में कथित लापरवाही के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बिना हेलमेट और आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरूक
Mahrajganj20 Nov

बिना हेलमेट और आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरूक

यातायात नियमों का पालन कराने सड़क पर उतरी फरेंदा पुलिस, नौ वाहनों का किया चालान बिना हेलमेट और…

पूरी खबर पढ़ें →
लक्ष्मीपुर एकडंगा पीएचसी और पुरैना स्थित ड्रग वेयर हाउस का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
Mahrajganj20 Nov

लक्ष्मीपुर एकडंगा पीएचसी और पुरैना स्थित ड्रग वेयर हाउस का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

सीएमओ के औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिली स्टाफ नर्स, जारी किया नोटिस लक्ष्मीपुर एकडंगा पीएचसी और पुरैना स्थित…

पूरी खबर पढ़ें →
सेंट जॉनसन स्कूल के पास शुक्रवार दोपहर पलटी गाड़ी हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
Mahrajganj20 Nov

सेंट जॉनसन स्कूल के पास शुक्रवार दोपहर पलटी गाड़ी हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

निचलौल-सिसवा मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा वाहन, बड़ा हादसा टला सेंट जॉनसन स्कूल के पास शुक्रवार…

पूरी खबर पढ़ें →
पीएम मोदी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, जताया आभार
Mahrajganj20 Nov

पीएम मोदी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, जताया आभार

पीएम मोदी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, जताया आभार महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग NH 135 बरकछा घाटी पर आए दिन दुर्घटना हो रही है इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है
Mirzapur20 Nov

मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग NH 135 बरकछा घाटी पर आए दिन दुर्घटना हो रही है इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है

मिर्जापुर से सोनभद्र में जाने वाले रोड बरकछा घाटी पर आए दिन हो रही दुर्घटना इस पर कोई…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Mahrajganj20 Nov

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश महराजगंज। पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!