कांठ में भूमि विवाद में परिवार पर हमला, वृद्ध दंपती समेत तीन घायल, हमलावरों पर हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ नगर के मोहल्ला पट्टी मौढ़ा में जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने चाकू, पत्थरों और लाठी-डंडों से हमला कर वृद्ध दंपती समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला पट्टी मौढ़ा निवासी मोहम्मद इकराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे उसके पिता महबूब इस्लाम, मां कैसर जहां और छोटा भाई मोहम्मद नौमान घर पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ला घोसीपुरा निवासी इरफान, गुलफाम और शाहरुख एकराय होकर उनके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि घर के दरवाजे पर गुलफाम ने चाकू से उसकी मां और भाई पर वार किए, जबकि अन्य आरोपियों ने पत्थरों और लाठी-डंडों से हमला किया। इसमें महबूब इस्लाम, कैसर जहां और मोहम्मद नौमान घायल हो गए।

इकराम के अनुसार, शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। तहरीर में भागते समय गिरने से दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोट लगने की बात कही गई है। गंभीर रूप से घायल महबूब इस्लाम और मोहम्मद नौमान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद है, मामले की विवेचना की जा रही है।

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रायबरेली ऊँचाहार एनटीपीसी ने 951 लोगों को दी नई दृष्टि, 1183 की हुई निःशुल्क नेत्र जांच जब किसी…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज - जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्ती; रात की ड्यूटी में बढ़ेंगे डॉक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
रेत माफिया का फिल्मी स्टाइल! घड़ियाल विभाग की टीम पर हमला, ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार हुए आरोपी न्यूज एंकर…
पूरी खबर पढ़ें →
रेलवे स्टेशन: आज दिनांक 19.11.2026 को रेलवे स्टेशन पार्किंग के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है।…
पूरी खबर पढ़ें →
रेलवे स्टेशन: आज दिनांक 19.11.2026 को रेलवे स्टेशन पार्किंग के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है।…
पूरी खबर पढ़ें →
रेलवे स्टेशन: आज दिनांक 19.11.2026 को रेलवे स्टेशन पार्किंग के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।