Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे बनी आत्मनिर्भर भारत की विकास रेखा – भूपेन्द्र सिंह

20 Nov 2026, 10:13 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे बनी आत्मनिर्भर भारत की विकास रेखा - भूपेन्द्र सिंह - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेलवे ने विकास, आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।

भारतीय रेलवे आज केवल यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों, आकांक्षाओं और देश की अर्थव्यवस्था को जोड़ने वाली जीवनरेखा बन चुकी है। रेलवे का मजबूत आधारभूत ढांचा देश के औद्योगिक विकास, व्यापार, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को गति दे रहा है।

वर्ष 2014 के बाद केंद्र सरकार ने रेलवे में निवेश, आधुनिक तकनीक, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के विस्तार को जिस तरह प्राथमिकता दी है, उससे भारतीय रेलवे में व्यापक बदलाव आया है। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एवं रेल मंत्री श्री अश्वनि वैष्णव के द्वारा रेलवे का लगभग शत-प्रतिशत विद्युतीकरण एक बड़ी उपलब्धि है।

वंदे भारत एक्सप्रेस आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत की पहचान बन चुकी है। भारत में निर्मित इन सेमी हाई-स्पीड ट्रेनों ने रेल यात्रा को नई गति और आधुनिक सुविधाएं दी हैं।

वंदे भारत स्लीपर और सामान्य यात्रियों के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत रेलवे में स्वदेशी तकनीक और घरेलू विनिर्माण को लगातार प्रोत्साहन मिला है।

इससे विदेशी तकनीक और आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिली है। आज भारत अपनी जरूरतों के अनुरूप आधुनिक रेल इंजन, कोच और उपकरण देश में ही तैयार कर रहा है।

भारतीय रेलवे की निर्माण क्षमता अब केवल घरेलू जरूरतों तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत अफ्रिका और दक्षिण – ऐशियाई देशों को भी रेल इंजन और कोच उपलब्ध करा रहा हैं। यह मेक इन इंडिया की सफलता और देश की बढ़ती आर्थिक क्षमता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि रेलवे का मजबूत नेटवर्क किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की बुनियादी जरूरत है। भारत आज दुनिया के सबसे बड़े रेल माल परिवहन तंत्रों में शामिल है।

बेहतर रेल संपर्क से उद्योगों को कच्चा माल और तैयार उत्पाद पहुंचाने में सुविधा मिलती है, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने के बेहतर विकल्प मिलते हैं और व्यापार की लागत कम करने में सहायता मिलती है। ई-कॉमर्स से लेकर बड़े औद्योगिक उत्पादन तक, हर क्षेत्र की प्रगति के लिए मजबूत परिवहन नेटवर्क जरूरी है।

रेलवे देश के मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारियों, किसानों और युवाओं के लिए आर्थिक अवसरों का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है।

इन स्टेशनों को केवल यात्रियों के आने-जाने का स्थान न मानकर शहरों के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। रेलवन मोबाइल ऐप, डिजिटल टिकटिंग, आधार आधारित आरक्षण और स्टेशनों पर वाई-फाई जैसी सुविधाओं ने रेलवे सेवाओं को अधिक सरल और सुलभ बनाया है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज, भारत का पहला केबल-स्टेड रेलवे पुल और रामेश्वरम में आधुनिक वर्टिकल लिफ्ट पंबन पुल भारतीय इंजीनियरिंग की असाधारण क्षमता के प्रतीक हैं। ये परियोजनाएं बताती हैं कि भारत अब कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी विश्वस्तरीय रेल संरचना विकसित करने में सक्षम है।

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल परियोजना भारत को आधुनिक तेज गति के रेल परिवहन की दिशा में आगे ले जा रही है। लगभग 508 किलोमीटर लंबी इस बुलेट ट्रेन परियोजना पर जापान के सहयोग से कार्य चल रहा है और इसकी डिजाइन गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है।

रेलवे का विस्तार कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय रेलवे का यह कायाकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच, मजबूत इच्छाशक्ति और विकसित भारत के संकल्प का परिणाम है।

सुरक्षित और सुगम मार्गों से ही व्यापार, उद्योग और समृद्धि के रास्ते खुलते हैं। रेलवे की पटरियां केवल शहरों और राज्यों को नहीं जोड़तीं, बल्कि देश के आत्मविश्वास और विकास की गति को भी मजबूत करती हैं।

आज भारतीय रेलवे आधुनिक तकनीक, स्वदेशी निर्माण, सुरक्षा और जनसुविधाओं के नए मानक स्थापित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का जो संकल्प है, आने वाले वर्षों में यही मजबूत रेल नेटवर्क विकसित भारत की आर्थिक शक्ति और आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण आधार बनेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दो मामलों में फरार ₹2500 का इनामी आरोपी अनमोल कोल गिरफ्तार लूट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के मामले में चल रहा था फरार, मुखबिर की सूचना पर रंगनाथ नगर पुलिस ने दबोचा कटनी। रंगनाथ न
धीरज गुर्जर को कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, AICC सचिव बनाकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का दिया प्रभार
Bhilwara20 Nov

धीरज गुर्जर को कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, AICC सचिव बनाकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का दिया प्रभार

उस्मान मोहम्मद जहाजपुर (वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज) कांग्रेस की नई सूची में राजस्थान के धीरज गुर्जर का…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ | कटनी नगर निगम 🔴 अधिवक्ताओं के विरोध के बाद निगम प्रशासन का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह दायित्व से मुक्त! वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक जैन के साथ कथित अ
भागलपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द दूर होगी विक्रमशिला सेतु की परेशानी, टूटे हिस्से को जोड़ने का काम पूरा।
Bhagalpur19 Nov

भागलपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द दूर होगी विक्रमशिला सेतु की परेशानी, टूटे हिस्से को जोड़ने का काम पूरा।

🚨 भागलपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द दूर होगी विक्रमशिला सेतु की परेशानी, टूटे हिस्से को जोड़ने का…

पूरी खबर पढ़ें →
सागर के यात्रियों को बड़ी सौगात: दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी,सांसद डॉ. लता वानखेड़े के प्रयासों को मिली सफलता
Sagar19 Nov

सागर के यात्रियों को बड़ी सौगात: दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी,सांसद डॉ. लता वानखेड़े के प्रयासों को मिली सफलता

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े के निरंतर प्रयासों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!