Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

दो मामलों में फरार ₹2500 का इनामी आरोपी अनमोल कोल गिरफ्तार लूट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के मामले में चल रहा था फरार, मुखबिर की सूचना पर रंगनाथ नगर पुलिस ने दबोचा कटनी। रंगनाथ न

20 Nov 2026, 03:30 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दो मामलों में फरार ₹2500 का इनामी आरोपी अनमोल कोल गिरफ्तार लूट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के मामले में चल रहा था फरार, मुखबिर की सूचना पर रंगनाथ नगर पुलिस ने दबोचा कटनी। रंगनाथ न - कटनी, मध्य प्रदेश

दो मामलों में फरार ₹2500 का इनामी आरोपी अनमोल कोल गिरफ्तार

लूट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के मामले में चल रहा था फरार, मुखबिर की सूचना पर रंगनाथ नगर पुलिस ने दबोचा

कटनी। रंगनाथ नगर पुलिस ने अपराधों में फरार चल रहे ₹2500 के इनामी आरोपी अनमोल कोल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लूट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को फरियादी दीपक सिंह ने थाना रंगनाथ नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह मटन मार्केट से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अर्जुन वंशकार, राज, समीर और अनमोल कोल ने उसे छुरा दिखाकर 2800 रुपये लूट लिए थे। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 380/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

वहीं, आरोपी अनमोल कोल के विरुद्ध थाना रंगनाथ नगर में अपराध क्रमांक 381/26 के तहत विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं अन्य धाराओं में भी प्रकरण दर्ज था। दोनों मामलों में फरार रहने के कारण पुलिस अधीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 2500 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 18 नवंबर को रंगनाथ नगर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी अनमोल कोल पिता गुलाब कोल (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में सहायक उपनिरीक्षक सतीश, विजेंद्र तिवारी, बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक रामनरेश, लालजी, पवन, अजय, महेंद्र, अर्जुन तथा आरक्षक वीरेंद्र दहायत की सराहनीय भूमिका रही।

—

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 – जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📞 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चंद्रपूरमध्ये गुंडगिरीला थारा नाही! पोलीस अधीक्षक आयुष नोपानी यांचा गुन्हेगारांविरुद्ध सर्जिकल स्ट्राईक! ५४ आरोपींवर मोक्काअंतर्गत कारवाई; ९८ सराईत गुन्हेगार जिल्ह्यातून तडीपार
Chandrapur19 Nov

चंद्रपूरमध्ये गुंडगिरीला थारा नाही! पोलीस अधीक्षक आयुष नोपानी यांचा गुन्हेगारांविरुद्ध सर्जिकल स्ट्राईक! ५४ आरोपींवर मोक्काअंतर्गत कारवाई; ९८ सराईत गुन्हेगार जिल्ह्यातून तडीपार

चंद्रपूरमध्ये गुंडगिरीला थारा नाही! पोलीस अधीक्षक आयुष नोपानी यांचा गुन्हेगारांविरुद्ध सर्जिकल स्ट्राईक! ५४ आरोपींवर मोक्काअंतर्गत कारवाई; ९८ सराईत…

पूरी खबर पढ़ें →
युवा विरासत महोत्सव: स्कूलों में निबंध प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Pali19 Nov

युवा विरासत महोत्सव: स्कूलों में निबंध प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

युवा विरासत महोत्सव: स्कूलों में निबंध प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा उत्कृष्ट निबंध लिखने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने गुरुवार को किया औचक निरीक्षण
Mahrajganj19 Nov

जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने गुरुवार को किया औचक निरीक्षण

महराजगंज - जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्ती; रात की ड्यूटी में बढ़ेंगे डॉक्टर…

पूरी खबर पढ़ें →
CG: डॉक्टर सहित चार लोग गिरफ्तार, नवजात का शव नाली में मिलने के मामले में बड़ा खुलासा
Raipur19 Nov

CG: डॉक्टर सहित चार लोग गिरफ्तार, नवजात का शव नाली में मिलने के मामले में बड़ा खुलासा

अभनपुर/राजिम 19 नवंबर 2026। गोबरा नवापारा में नवजात शिशु का शव नाली में मिलने के मामले में पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
वन अंचल क्षेत्र के किसानों की बढ़ी चिंता; धान खरीदी का टोकन अटकाDCS और एग्री स्टेक अप्रूवल नहीं, प्रभावित किसानों ने एसडीएम से गुहार लगाई
Dhamtari19 Nov

वन अंचल क्षेत्र के किसानों की बढ़ी चिंता; धान खरीदी का टोकन अटकाDCS और एग्री स्टेक अप्रूवल नहीं, प्रभावित किसानों ने एसडीएम से गुहार लगाई

धमतरी /नगरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने के बीच एग्री स्टेक (फार्मर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!