खुरई विधानसभा क्षेत्र के 27 हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूलों में 20.09 करोड़ के अतिरिक्त निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली

सागर , वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर मध्यप्रदेश सरकार के लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ने खुरई विधानसभा क्षेत्र की 27 हाई स्कूलों तथा हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अतिरिक्त निर्माण कार्यों के लिए 20.09 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।
इस राशि से इन स्कूलों में आवश्यकतानुसार स्वीकृत किए गए PCB/INTLAB, अतिरिक्त कक्ष, टायलेट सहित कक्षों का निर्माण कार्य किया जाएगा। स्वीकृत निर्माण कार्यों में खुरई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खुरई विकासखण्ड में शामिल 14 हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूलों को कुल 9.74 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
इनमें स्कूलवार स्वीकृत राशि खुरई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खुरई विकासखंड के हायर सेकेण्डरी स्कूल धनौरा खुरई को 38.97 लाख, हाई स्कूल बसिया 24.89, ग.हाई स्कूल महुनाजाट 38.80, एमएस धांगर 38.80, ग.हाई स्कूल बिनायठा 40.21, ग.हाई स्कूल निर्तला 38.80, ग.हाई स्कूल किला शिवाजी वार्ड खुरई 40.21, ग.हाई स्कूल कठैली 97.82, ग.हाई स्कूल कुमरौल 79.22, ग.हाई स्कूल बाहरपुर 60.52, ग.हायरसेकेण्डरी स्कूल बरोदिया नौनगर 136.66, ग.हाई स्कूल भीलोन 59.29, ग.हायरसेकेण्डरी गर्ल्स स्कूल खुरई 195.37, ग.हायरसेकेण्डरी गर्ल्स ललिता शास्त्री स्कूल खुरई 85.24 लाख स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार मालथौन विकासखण्ड के 13 हाई/ हायर सेकेण्डरी स्कूलों को कुल 10.34 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
इसमें जिन स्कूलों में निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है उनमें ग.हाई स्कूल अमारी रमगढ़ा 59.29 लाख, ग.हाई स्कूल बीजरी 57.88, ग.नवीन हाई स्कूल पाली रैयतवारी 34.01, ग.हाई स्कूल इमलियाखुर्द 77.99, ग.हाई स्कूल पहरगुवां 38.80, ग.हाई स्कूल खटौरा 40.21, ग.हाई स्कूल उजनेट 50.70, ग.हायरसेकेण्डरी स्कूल खिरियाकलां 76.75,ग.हायर सेकेण्डरी स्कूल सेवन 161.54, ग.हायरसेकेण्डरी स्कूल रोंड़ा 178.31, स्व.श्रीमती मीरा दुवे ग.हायरसेकेण्डरी स्कूल रजवास 142.01, ग.हायरसेकेण्डरी स्कूल बेसरा 76.74, ग.हाई स्कूल सागौनी 40.21लाख शामिल हैं। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में स्वीकृत किए गए अतिरिक्त निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव और शालेय शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि इन निर्माण कार्यों से खुरई विधानसभा क्षेत्र के छात्र -छात्राओं को स्कूलों में अध्ययन के लिए और अधिक सुविधाजनक तथा सुरक्षित वातावरण मिलेगा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







