पंडित डॉ. राजन शर्मा को बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने किया सम्मानित

ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला प्रोफेशनल एवं बिजनेस अवॉर्ड, पायल और पंजाब का बढ़ाया गौरव
(ब्यूरो चीफ विकास विजन की रिपोर्ट)
नई दिल्ली/पायल, 20 नवंबर : पंजाब के लुधियाना जिले के पायल क्षेत्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. राजन शर्मा ने ज्योतिष के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी द्वारा प्रोफेशनल एवं बिजनेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ज्योतिष कार्य में उल्लेखनीय योगदान, पेशेवर सेवाओं और अपने क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाने के लिए प्रदान किया गया।
नई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित होटल मैपल गोल्ड में ग्लैम इवेंट एवं रुद्र इवेंट की ओर से आयोजक अंजली जी के नेतृत्व में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में फैशन, ब्यूटी, डांस, बिजनेस, उद्यमिता, सीईओ, मीडिया, ज्योतिष, टैरो और सोशल मीडिया जगत से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया।
इस गरिमामयी समारोह में पंजाब के लुधियाना जिले के पायल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. राजन शर्मा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने उन्हें मंच पर सम्मानित करते हुए प्रोफेशनल एवं बिजनेस अवॉर्ड प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि पंडित डॉ. राजन शर्मा ज्योतिष के माध्यम से लोगों को मार्गदर्शन देने, कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति एवं जीवन से जुड़ी विभिन्न परिस्थितियों को समझने में सहायता करने के लिए जाने जाते हैं। ज्योतिष के प्रति उनकी रुचि, निरंतर अध्ययन, अनुभव और आध्यात्मिक दृष्टिकोण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है। उनका उद्देश्य ज्योतिष को केवल भविष्य जानने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, सही दिशा, सकारात्मक सोच और जीवन में बेहतर निर्णय लेने के मार्गदर्शन के रूप में प्रस्तुत करना है।
बता दें कि पंडित डॉ. राजन शर्मा इससे पहले भी बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों भाग्यश्री , पूनम ढिल्लों, शाहजहां पदमसी और मनीषा लांबा से सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। विभिन्न मंचों पर मिले सम्मान उनके ज्योतिषीय कार्यों और उपलब्धियों को पहचान दिलाते रहे हैं।
इस मौके पंडित डॉ राजन शर्मा ने कहा कि नई दिल्ली में बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी के हाथों मिला यह सम्मान उनके लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस सम्मान से पंडित उनका उत्साह और ज्योतिष के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प और मजबूत हुआ है।
जिक्रयोग है कि पंजाब के छोटे से कस्बे पायल से निकलकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर अपनी पहचान बनाना न केवल पंडित डॉ. राजन शर्मा के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह क्षेत्र के युवाओं और प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणा है। उनकी इस उपलब्धि से पायल, जिला लुधियाना और पंजाब का नाम एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है।
ज्योतिषाचार्य पंडित राजन शर्मा को अवार्ड प्रदान करती बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







