Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Satna

चीरघर परिसर में ‘फकीर टोली’ ने की दीपांजलि, दिवंगत आत्माओं की शांति व पीड़ित परिवारों के संबल की कामना

21 Nov 2026, 11:55 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चीरघर परिसर में 'फकीर टोली' ने की दीपांजलि, दिवंगत आत्माओं की शांति व पीड़ित परिवारों के संबल की कामना - सतना, मध्य प्रदेश

सतना/​नागौद। अकाल मृत्यु और आकस्मिक दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की आत्माओं की शांति तथा उनके शोक संतप्त परिवारों के जीवन में व्याप्त अंधकार को दूर करने के उद्देश्य से 'फकीर टोली' द्वारा स्थानीय चीरघर (पोस्टमार्टम हाउस) परिसर में पारंपरिक रूप से दीपांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आकस्मिक निधन होने पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए विशेष प्रार्थना आवश्यक मानी जाती है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए फकीर टोली के सदस्यों ने चीरघर परिसर में एकत्रित होकर दीप प्रज्वलित किए, विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

साथ ही, सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि जिन परिवारों पर असमय विपत्ति का पहाड़ टूटा है, उन्हें इस कठिन दुख से उबरने की शक्ति मिले और उनके जीवन का अंधकार दूर हो। ​उल्लेखनीय है कि फकीर टोली सामाजिक सरोकारों के तहत वर्षों से इस परिसर की व्यवस्थाओं से जुड़ी हुई है।

टोली द्वारा ही पूर्व में परिजनों की सुविधा के लिए यहां 'फकीर छाया' का निर्माण कराया गया था, और *आज भी इसके सदस्य नियमित रूप से परिसर की साफ-सफाई व अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं की देखभाल कर मानवता की मिशाल पेश कर रहे हैं।*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti21 Nov

*बस्ती में श्री गंगा कलश यात्रा का भव्य स्वागत वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा संसारीपुर चौराहा..*

*ब्रेकिंग हरैया* *बस्ती में श्री गंगा कलश यात्रा का भव्य स्वागत वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा संसारीपुर चौराहा..* *गंगोत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
(AI) नीति विशेषज्ञ दिव्यांशी को राज्य के पहले ऐतिहासिक सम्मेलन में प्रतिष्ठित लीगल एआई स्पेशलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया l
Gaya21 Nov

(AI) नीति विशेषज्ञ दिव्यांशी को राज्य के पहले ऐतिहासिक सम्मेलन में प्रतिष्ठित लीगल एआई स्पेशलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया l

पटना / गया: गया और पूरे बिहार के लिए अत्यंत गौरव के क्षण में, कानून और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

पूरी खबर पढ़ें →
ताला सरपंच बरकत बानों ने पदभार ग्रहण किया: पूर्व सरपंच अमीर खान शेख ने सौंपा कार्यभार ग्रामीणों ने फूलमाला साफ़ा बंधवाकर स्वागत किया
Jaipur21 Nov

ताला सरपंच बरकत बानों ने पदभार ग्रहण किया: पूर्व सरपंच अमीर खान शेख ने सौंपा कार्यभार ग्रामीणों ने फूलमाला साफ़ा बंधवाकर स्वागत किया

ताला सरपंच बरकत बानों ने पदभार ग्रहण किया: पूर्व सरपंच अमीर खान शेख ने सौंपा कार्यभार ग्रामीणों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, गाजीपुर में आठ ईडीसी केंद्रों पर मिलेगी ईवीएम से मतदान की जानकारी, 21 व 22 नवंबर को विशेष बूथ दिवस खबर जनपद गाजीपुर से। गाजीपुर। आगामी विधानसभा चुना
सागर जिले में शराब के नमूनों की जांच, कलेक्टर के निर्देश पर बंडा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Sagar21 Nov

सागर जिले में शराब के नमूनों की जांच, कलेक्टर के निर्देश पर बंडा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिले में…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीराम और हनुमानजी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत : अविराज सिंह
Sagar21 Nov

श्रीराम और हनुमानजी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत : अविराज सिंह

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*। सिद्ध क्षेत्र कनेरागौड़ में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के ध्वजारोहण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!