Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Saharanpur

सहारनपुर में कल सियासी हलचल, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की होगी दस्तक

21 Nov 2026, 11:55 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सहारनपुर में कल सियासी हलचल, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की होगी दस्तक - SAHARANPUR, उत्तर प्रदेश

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की सियासत में कल सहारनपुर में एक अहम राजनीतिक गतिविधि देखने को मिलेगी। AIMIM प्रमुख एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी कल सहारनपुर पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, सहारनपुर पहुंचने के बाद असदुद्दीन ओवैसी जिलाधिकारी (DM) से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह छुटमलपुर पहुंचेंगे, जहां उनकी मुलाकात नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद से होगी।

बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद के आवास पर दोनों नेताओं के बीच लंच का कार्यक्रम भी निर्धारित है। इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर चर्चा होगी, इसको लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की इस मुलाकात पर राजनीतिक जानकारों और समर्थकों की नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि इस मुलाकात से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में क्या नए संकेत निकलकर सामने आते हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नजीबाबाद / मुरादाबाद : जननायक एक्सप्रेस में महिला से मारपीट का वीडियो वायरलः सिपाही ने जमीन पर गिराकर पीटा, जीआरपी बोली- महिला ने पहले किया था हमला
Bijnor22 Nov

नजीबाबाद / मुरादाबाद : जननायक एक्सप्रेस में महिला से मारपीट का वीडियो वायरलः सिपाही ने जमीन पर गिराकर पीटा, जीआरपी बोली- महिला ने पहले किया था हमला

मुरादाबाद में 18 नवंबर को जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्रियों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

पूरी खबर पढ़ें →
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश
Mahrajganj22 Nov

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश

महराजगंज: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश महराजगंज। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Azamgarh22 Nov

आजमगढ़ दान पेटिका को तोड़कर पैसे निकालने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के करचा गांव स्थित एक मंदिर से 19 11.2026 को दानपेटी का तोड़कर करीब…

पूरी खबर पढ़ें →
एटा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा से फिर छेड़छाड़, भाजपाइयों में भारी आक्रोश
Etah22 Nov

एटा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा से फिर छेड़छाड़, भाजपाइयों में भारी आक्रोश

एटा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा से फिर छेड़छाड़, भाजपाइयों में भारी आक्रोश एटा, उत्तर प्रदेश। एटा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!